Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी में सालों से निर्माणाधीन NHAI के नए खूनी बायपास पर पलटा वाहन, 5 से अधिक घायल, उज्जैन के परिवार का मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलटा वाहन, पहले भी हुए हादसे, लोग बोले, महाराज इस फोरलेन के ब्रिज तो बनवा दीजिए, शहर से निकलता है हैवी ट्रैफिक, निपट रहीं हमारे शहर की थीम रोड, पुराने बायपास की सड़कें, देखिए video

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी में सालों से निर्माणाधीन NHAI के नए बायपास पर कुछ देर पहले एक वाहन पलट गया, जिसमें सवार 5 से अधिक लोग घायल होने की खबर है, पांच घायल में महिलाएं और युवती शामिल है इनका वाहन मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गया। खबर मिलते ही 112 पुलिस वाहन और एंबुलेंस मौके पर भेजी गई जो घायलों को लेकर अस्पताल आई। ये पहला हादसा नहीं है बल्कि पहले भी  हादसे होते रहे है लेकिन NHAI के अधिकारी ध्यान नहीं देते।
(देखिए video) 
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया से आस
बता दें कि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य जी आज रात शिवपुरी आ चुके है। नगर के संभ्रांत जनों ने कहा कि महाराज इस फोरलेन के ब्रिज तो बनवा दीजिए। NHAI का कार्यालय ग्वालियर होने से कार्य पर कोई निगरानी नहीं करता। जिसके नतीजे में ये बायपास पहले तो लटका था बाद में घटिया निर्माण कर बना लिया लेकिन तभी से नया बायपास लगातार निर्माण में उलझा रहता है। बीते 3 साल से इसके ब्रिज बनाए जा रहे हैं और नतीजे में नगर के बीच से हैवी ट्रैफिक निकल रहा है। जिससे हमारे शहर की थीम रोड और पुराने बायपास की सड़कें निपटी जा रही हैं। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129