अदाणी जैकिट प्रोजेक्ट की देंगे आज अनुपम भेंट
इलाके में बीते कई सालों से उद्योग की मांग की जाती रही है। इसी के चलते जब द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीते तो विकास चार्ट तैयार किया। उन्होंने इसी क्रम में दो बड़े उद्योग की रूप रेखा तय की। जिसमें बदरवास के ग्राम में अड़ानी फाउंडेशन के बैनर तले शिवपुरी जिले की स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक संवहनीय आजीविका, कार्यबल में शामिल होने का अवसर एवं आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से "परिधान प्रशिक्षण एवं उत्पादन हेतु अदाणी विकास केन्द्र" की स्थापना करवाई है। जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा और आजीविका मिशन के डायरेक्टर अरविंद भार्गव के अनुसार आज शनिवार को इसी प्रोजेक्ट
का लोकार्पण कार्यक्रम" द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया केन्द्रीय मंत्री- संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास भारत सरकार करने वाले हैं । उनके साथ श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री-म.प्र. शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला-शिवपुरी, श्री महेन्द्र यादव विधायक कोलारस, श्रीमती नेहा अमित यादव अध्यक्ष जिला पंचायत शिवपुरी एवं के कर कमलों द्वारा किया जा रहा है।
दो तीन महीने में अड़ानी आर्म्स फैक्ट्री का भी होगा लोकार्पण
द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के दूसरे उद्योग के रूप में अड़ानी आर्म्स फैक्ट्री की स्थापना भी अंतिम चरण में है। अगले दो से तीन महीने में उक्त फैक्ट्री का लोकार्पण भी बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में होगा। इस बात की पुष्टि विधायक कोलारस महेंद्र सिंह यादव ने की।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें