🔹 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना न हो इस पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
🔹 आबादी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं स्पीड ब्रेकर सुनिश्चित किए जाएं।
🔹 लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड मार्किंग, चेतावनी बोर्ड एवं साइनबोर्ड लगाये जाए।
🔹 थीम रोड व सर्कुलर रोड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
* स्कूल बसों की सुरक्षा मानकों की जांच नियमित रूप से की जाए।
* बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसी प्रवृत्तियों पर सख्त नियंत्रण रखा जाए।
लोग बोले, कलेक्टर साहब शहर की व्यवस्था तो सुधारिए
शहर के लोगों ने नवागत कलेक्टर के इस कदम की सराहना की लेकिन शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार, मुख्य सड़कें चलने लायक बनाने की भी मांग कलेक्टर से की है। जनता का कहना है कि शहर के अस्पताल चौराहा, माधव चौक, सहायता केंद्र, गुरुद्वारा चौराहा, गांधी चौक, धर्मशाला रोड, कोर्ट रोड, टेकरी बाजार, अस्पताल के सामने, कमलागंज, नीलगर चौराहा आदि की हालत बेहद खराब है लोग ठीक से चल नहीं पाते जाम के हालात रहते है। ऑटो की सड़क पर अवैध पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण है। हजारों ऑटो नगर में मौजूद है और नियम कायदे को ठेंगा दिखाते है। दूसरी तरफ नो इंट्री में भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। सड़क पर बारातों से हर दिन जाम
शहर के शादी घर सड़क पर पार्किंग करवाकर और बड़े बड़े बैंडों से बारात के निकलने पर घंटों जाम लगते है। जरा इस तरफ भी ध्यान दीजिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें