Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी में ऑनलाइन रजिस्ट्री से आम जनता को मिली बड़ी राहत, प्रक्रिया हुई आसान

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिला पंजीयक कार्यालय में अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है। शासन द्वारा लागू की गई ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। यहाँ आने वाले पक्षकारों को अब लंबी कतारों और कागजी पेचीदगियों से छुटकारा मिल रहा है। स्टाम्प व्यवसाई मनोज चौधरी के अनुसार कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के कारण अब रजिस्ट्री का काम मिनटों में पूरा हो रहा है। 
इधर रजिस्ट्रार दुष्यंत दीक्षित एवं सब रजिस्ट्रार निशा शर्मा  का कहना है कि इस नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है। लोग अब सीधे ऑनलाइन स्लॉट बुक कर अपनी सुविधा के अनुसार कार्यालय पहुँच रहे हैं और बिना किसी बाधा के अपना काम करवा रहे हैं। इसके नतीजे में संपदा 2 जीरो पूरी तरह लागू होने के बाद 190 करोड़ लक्ष्य के विरुद्ध 197.86 करोड़ की 104% आय दर्ज की है। उन्होंने बताया कि 12 जिलों में शिवपुरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही 31 आरसीसी प्रकरणों के निराकरण से 70.36 लाख की वसूली की है जो अब तक की उल्लेखनीय उपलब्धि है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129