ये दर्ज हुआ जांच के बाद केस
विजय सैंगर थाना फिजीकल पर पदस्थ प्रआर ने दिनांक 23.4.26 को मर्ग क्र 11/26 धारा 194 बी एन एस एस के प्रतिवेदन पर से अपराध पंजीबद किया था। उक्त संबंध में केस दर्ज करने के लिखित आदेश प्राप्त हुये है जिसकी जांच सउनि नारायण सिंह व्दारा की गई दोराने जाच मृतक के भाई वर्णित शिवहरे, चाचा रितेश शिवहरे, कपिल शिवहरे के कथन लेख किये गये जिसमे सभी के व्दारा मृतक के ससुर जितेन्द्र, पत्नी रिया, साली रियम, साला ध्रुव व्दारा मृतक की पत्नी रिया के ईलाज कराने के नाम से बार बार पैसो की धौस देकर मानसिक रूप से प्रताडित कर इन सब की प्रताडनाओ से तंग आकर मृतक उत्कर्ष शिवहरे की सल्फास खाकर आत्महत्या करना बताया है जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 108,3 (5) बी एन एस की परिधि में आने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। नकल मर्ग इन्टीमेशन हस्व जेल है सूचनाकर्ता वर्णित शिवहरे पुत्र भूपेन्द्र शिवहरे उम्र 24 साल नि. साई बाबा मंदिर के सामने पानी की टंकी फिजीकल शिवपुरी ने मय हमराह राजेश शिवहरे के उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट किया कि कल दिनांक करीब 06.15 बजे शाम की बात होगी मैं व मेरे बड़े भाई उत्कर्ष शिवहरे घर पर ही थे मैं व चाचा कपिल शिवहरे नीचे वाले कमरे में थे और मेरे बड़े भाई उत्कर्ष शिवहरे ऊपर अपने कमरे में थे तभी भाई मृतक उत्कर्ष शिवहरे के मोबाईल नंबर 9584792100 से मेरे नंबर पर फोन आया कि मैंने सल्फास की गोलियां खा ली है जैसी इस बात का मुझे पता चला तो मैं व मेरे चाचा कपिल, चाचा रितेश तीनों भागकर ऊपर वाले कमरे में कमरे में गये तो उत्कर्ष ने बोला कि मैंने सल्फास की तीन चार गोलियां खा ली है मेरे भाई ने अपने मोबाईल में ही एक वीडियो के बारे में बताया था जिसको मैं बाद पेश कर दूंगा फिर हम लोग उसे इलाज के लिये मेडीकल कालेज शिवपुरी ले गये थे जहां से उसे इलाज हेतु विशेष जुपीटर, होस्पीटल इन्दौर के लिये रैफर कर दिया था तभी बीच रास्ते में उत्कर्ष की मृत्यु हो गई थी जिसको वापस हम लोग मेडीकल कालेज शिवपुरी ले आये थे जहा पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था फिर उसकी बड़ी को पी.एम. हाऊस में रखबाकर रिपोर्ट करने आया हूँ सो रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें