शिवपुरी। चित्रगुप्त भगवान का प्राकट्योत्सव आज 23 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें समस्त चित्रांश भाई बहनों से आग्रह है कि इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अनुराग बहादुर अष्ठाना एवं चित्रांश समाज कल्याण समिति के संयोजक डॉ पी के खरे ने बताया कि प्रातः 9:30 से मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा। तत्पश्चात हवन और भगवान का छप्पन भोग लगाया जाएगा जिसमें आप सभी लोग आमंत्रित हैं। मंदिर की भव्य सजावट के साथ फूल बंगला सजाया जाएगा। शाम 4:30 पर सभी समाज बंधु सपरिवार मंदिर पर एकत्रित होकर भव्य चल समारोह में सम्मिलित होंगे। चलसमारोह का समापन जलमंदिर पर होकर सपरिवार भंडारा जल मंदिर मैरिज गार्डन पर ही संपन्न होगा।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें