शिवपुरी। श्री बाकड़े हनुमान मंदिर की पावन धरा पर दशनाम गोस्वामी समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन अत्यंत गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर 15 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर अपने नए जीवन की मंगलमयी शुरुआत की।
मुख्य अतिथि
श्री राजेंद्र भारती जी (महंत, मंगलनाथ मंदिर | पूर्व विधायक | प्रदेश अध्यक्ष, गोस्वामी समाज | प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)
विशिष्ट अतिथि
श्री अशोक गिरी जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, झांसी भाजपा - मऊरानीपुर)
श्री पुरुषोत्तम पुरी जी (पूर्व उपाध्यक्ष, राधौगढ़ नगरपालिका - पाडरखेरी)
डीएसपी श्री अखिलेश पुरी गोस्वामी जी
श्री संतोष गोस्वामी जी (कोटा - बीड़ी वाले)
श्री कैलाश पुरी गोस्वामी जी (जिलाध्यक्ष, अशोक नगर)
मां राज राजेश्वरी मंदिर शिवपुरी,के मंहत श्री मंगल पुरी गोस्वामी जी
श्री लोकेंद्र गोस्वामी जी (गुना)
श्री हरिओम गोस्वामी जी (युवा जिलाध्यक्ष)
श्री रविन्द्र पुरी गोस्वामी जी (सरपंच, लखनपुर - श्योपुर)
आयोजक समिति एवं प्रमुख सहयोगी
श्री महेश पुरी जी (जिलाध्यक्ष)
श्री किशन पुरी जी “मठ वाले” (सम्मेलन अध्यक्ष)
श्री दयागिरी जी “झिरी वाले” (सम्मेलन प्रभारी)
श्री रामस्वरूप गिरी जी “फौजी” (कोषाध्यक्ष)
श्री मोहन गिरी जी “वकील साहब”
श्री नीरज गोस्वामी जी (युवा अध्यक्ष, सरपंच - गोधारी)
सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन सहित अनेक उपयोगी सामग्री भेंट की गई—जो समाज की सेवा, सहयोग और संस्कारों की प्रेरणादायक मिसाल है।
आप सभी के समर्पण, सहयोग एवं उत्कृष्ट प्रबंधन ने समाज की एकता, संगठन और संस्कारों की शक्ति को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें