Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के अमर्यादित बयान को लेकर भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्यप्रदेश ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग, एसडीपीओ जाखड़ के घर गोबर भरवाने की प्रीतम लोधी की धमकी को भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्यप्रदेश ने लिया आड़े हाथ

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी बनाम थार दुर्घटना के बाद एसडीओपी आयुष जाखड़ भिड़ंत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 15 दिन के अंदर एसडीपीओ जाखड़ के घर गोबर भरवाने की धमकी को अब अध्यक्ष भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्यप्रदेश ने आड़े हाथ ले लिया है। उन्होंने तत्काल प्रेस नोट PRESS NOTE: FOR IMMEDIATE RELEASE जारी कर दिया है। जिसमें लिखा है कि पिछोर विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी श्री आयुष जाखड़ (भापुसे) के संबंध में मीडिया में वायरल वीडियो में जिस प्रकार की अभद्र, अमर्यादित एवं धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय एवं सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत है।
मध्यप्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है एवं उचित कार्यवाही की मांग करता है। इस पत्र के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
देखिए क्या लिखा है पत्र में
विषयः विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी जिला शिवपुरी डॉ. आयुष जाखड़ के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी के संबंध में

पिछोर विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करैरा एसडीओपी श्री आयुष जाखड़ (भापुसे) के संबंध में मीडिया में वायरल वीडियो में जिस प्रकार की अभद्र, अमर्यादित एवं धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय एवं सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत है।
उक्त वीडियो में डॉ. आयुष जाखड़ नव नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवार के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियाँ तथा दी गई धमकियाँ पूर्णतः अमर्यादित एवं अशोभनीय हैं। यह आचरण एक जनप्रतिनिधि के पद की मर्यादा के विपरीत है तथा इससे प्रशासनिक तंत्र एवं समस्त अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण एवं भाषा को संयमित और मर्यादित रखें। इस प्रकार की अमर्यादित भाषा एवं धमकीपूर्ण व्यवहार किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है और यह प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता को आहत करता है। मध्यप्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है एवं उचित कार्यवाही की मांग करता है।
आज बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण संयोग है कि आज सिविल सर्विस दिवस के दिन ही एक सिविल सेवा के अधिकारी के साथ किया गया इस तरह के व्यवहार के संबंध में यह नोट जारी करना पड़ रहा है।
(चंचल शेखर) 21-5-2026
अध्यक्ष भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्यप्रदेश













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129