Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर एडवोकेट विजय तिवारी का प्रहार, एसपी अमन को लिखा वैधानिक पत्र, ठीक करवाइए व्यवस्था वरना जाऊंगा कोर्ट, इधर जनता बोली, मंत्री के दौरे वाले दिन ही सड़क पर नजर आते हैं ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह, उनको ऐसी भाई शिवपुरी तीसरी बार करवाकर आए पोस्टिंग, अब पूरी तरह आराम की मुद्रा में ठाठ से दिन काट रहे, जनता सड़क पर वाहन तो छोड़िए पैदल चलने तक मजबूर

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। तीसरी पारी में पूरी तरह आराम की मुद्रा में ठाठ से दिन काट रहे ट्रैफिक प्रभारी रणवीर सिंह यादव सिर्फ मंत्रियों के दौरे वाले दिन चौकस नजर आते हैं उसके बाद वे शहर में हैं भी या नहीं कोई दवा नहीं कर सकता। अपनी पहली पोस्टिंग में असंभव, असाधारण ट्रैफिक सुधार कार्य करने के बाद अब तीसरी पारी में रणवीर अपनी धार खो चुके हैं या फिर लोगों के आरोपों को सच मानें तो वे भी भविष्य बनाने में जुट गए हैं, (जैसे कि अन्य अधिकारी शिवपुरी को चरागाह समझकर यहां चमत्कृत पारी खेलते रहे हैं,) खैर ये तो लोगों के आरोप हैं आरोपों का क्या लेकिन हकीकत यही है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हर मोर्चे पर औंधे मुंह पड़ी है। यही कारण है कि अब ट्रैफिक पुलिस को नगर के सीनियर एडवोकेट विजय तिवारी ने रडार पर ले लिया है। उन्होंने एसपी अमन सिंह राठौड़ को लिखे पत्र में शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था में तत्परता से सुधार के निर्देश जारी करने लिखा है और पूरे बाजार का अध्ययन कर स्थिति बयान की है। एडवोकेट तिवारी ने कहा है कि अगर जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधरी तो मामला कोर्ट लेकर जाएंगे। 
ये लिखा है वैधानिक otr
माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय,
मण्डल शिवपुरी (ग.प्र)
विषय :- शिवपुरी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था के संबंध में।
माननीय महोदय,
उक्त विषयांतर्गत आवेदन निम्नलिखित सेवा में प्रस्तुत है:-
1. यह कि, प्रार्थी विगत 35 वर्षों से जिला एवं सत्र न्यायालय शिवपुरी में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत होकर वरिष्ठ अधिवक्ता होकर वर्तमान में जिला अभिभाषक संप शिवपुरी का निर्वाचित अध्यक्ष है। प्रार्थी द्वारा निरंतर भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ी जाती रही है। प्रार्थी द्वारा की गई शिकायतों पर से आर्थिक अपराध ब्यूरो एवं लोकायुक्त संगठन ने कई भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये हैं जो माननीय न्यायालयों में विचाराधीन हैं।
2. यह कि, इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान शिवपुरी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था के संबंध में आकृष्ट करना चाहता हूँ। शिवपुरी शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी सिग्नल लाइट विगत कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। सिग्नल लाइट के अभाव में शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात कर्मी अपनी शासकीय ड्यूटी का निर्वहन करते दिखाई देते थे किंतु किसी भी प्रमुख चौराहे पर कोई यातायाता कर्मचारी यातायात व्यवस्था संभालता नहीं दिख रहा है।
3 यह कि शिवपुरी शहर का सर्वाधिक व्यस्ततम बाजार कोर्ट रोड की हालत तो यह हो चुकी है कि शाम के समय इस रोड से दोपहिया वाहन तो दूर की बात है आम नागरिक पैदल भी नहीं निकल सकता। संपूर्ण कोर्ट रोड पर चार पहिये के ठेले वालों द्वारा अतिक्रमण कर पैदल यात्रियों तक के निकलने की जगह नहीं छोडी जाती है। शहर के गांधीचौक, 14 नंबर कोठी, न्यू ब्लॉक चौराहा, अस्पताल चौराहा आदि सर्वाधिक व्यस्त स्थानों पर शायद ही कोई यातायातकर्मी ड्यूटी करता दिख जाये। यदि किसी यातायात आरक्षक को इन चौराहों पर ड्यूटी दी जाये तो चौराहों पर अपनी ड्यूटी छोडकर चाय की दुकानों अथवा अन्यत्र स्थानो पर मोवाइल चलाते हुये दिखते हैं। कुछ महीने पूर्व ट्रैफिक प्रभारी ने घोषणा की थी कि शादियों के सीजन में प्रत्येक मैरिज हाउस के बाहर यातायात कर्मियों की ड्यूटी रहेगी तथा वे आम नागरिकों के लिये यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में सहयोग करेंगे। किंतु आज दिनांक तक किसी भी मैरिज हाउस के बाहर कोई यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगायी गई है। इस प्रकार यातायात प्रभारी द्वारा निरंतर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित जनहित याचिका कमांक 4623/2014 विजय तिवारी विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य आदि में पारित निर्देशों की खुलेआम अवमानना कारित की जा रही है।
यह कि, प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि शहरी क्षेत्र में भारी यातायात प्रतिबंधित रहेगा किंतु यातायात पुलिस द्वारा अवैध पारितोषिक लेकर स्वयं भारी वाहनों एवं रेत गि‌ट्टी के डंफरों को शिवपुरी शहर में प्रवेश कराया जाता है अभी कुछ दिन पूर्व दैनिक समाचार पत्र में यातायात पुलिस कर्मी द्वारा सरेआम रिश्वत लेकर भारी वाहन को शहर की सीमा में प्रवेश कराने संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ था। इससे यह स्पष्ट है कि यातायात प्रभारी का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। शिवपुरी शहर में यातायात की अव्यवस्था, सड़क जाम की स्थिति विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुकी है इस हेतु यातायात पुलिस में आमूलचूल परिवर्तन किया जाना आवश्यक है।
अत्तः अनुरोध है कि, जनहित से जुड़े इस गहत्वपूर्ण विषय पर त्वरित कार्यवाही कर शिवपुरी शहर की जनता को हर सड़क पर लगने वाले जाम आदि से मुक्ति दिलाने हेतु उचित आदेश पारित करने की आज्ञा प्रदान की जावे। अन्यथा की स्थिति में विवश होकर हमें एकमात्र विकल्प के रूप में माननीय न्यायालय की शरण लेने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
इति दिनांक: 20/04/2026
भवदीय तिवारी एडव्होकेट 21.4.2026
विजय तिवारी
अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ
शिवपुरी (म.प्र.)














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129