Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: एनएसयूआई शिवपुरी ने लगाया रक्तदान शिविर, हुआ रक्तदान

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। एनएसयूआई शिवपुरी ने आज बुधवार 8 अप्रैल को रक्तदान शिविर लगाया। आयोजित इस रक्तदान शिविर में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे का आगमन हुआ।
एनएसयूआई का स्थापना दिवस हर वर्ष 9 अप्रैल को मनाया जाता है इस वर्ष 55व स्थापना दिवस राष्ट्रीय एनएसयूआई द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एनएसयूआई शिवपुरी द्वारा जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह के नेतृत्व में 8 अप्रैल को गांधी सेवा आश्रम शिवपुरी पर सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, बासित अली, नलिन शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, शशि शर्मा, विजय वर्मा, शिवानी राठौर, हनीफ खान, उबैद हुसैन, रौनक बुद्धराजा, हरिओम यादव, अमित मौर्य आदि सैंकड़ों रक्तदाता उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129