शिवपुरी। मध्य प्रदेश। किड्ज़ी शिवपुरी में ग्रेजुएशन डे समारोह एवं वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किड्ज़ी शिवपुरी ने उत्कृष्टता के 14 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए, जो संस्था के निरंतर समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
कार्यक्रम के दौरान किड्ज़ी शिवपुरी की प्रिंसिपल श्रीमती अनीता राजपूत को ज़ी लर्न लिमिटेड, मुंबई द्वारा “एक्सीलेंस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रीजनल मैनेजर श्री अविनाश शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित प्रस्तुति, देशभक्ति नृत्य तथा सावित्रीबाई फुले से प्रेरित “शिक्षा का अधिकार” विषय पर नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण किड्ज़ी किड्ज़ एकेडमी की माताओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक “घूमर” नृत्य रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती अनीता राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि “किड्ज़ी का यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक परिवार का उत्सव है, जिसमें बच्चे, अभिभावक और शिक्षक सभी मिलकर इसे खास बनाते हैं।”
कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें