Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शिक्षक उतरे सड़कों पर, TET परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन ADM दिनेश शुक्ला को सौंपा

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* TET एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर शिक्षक संवर्ग ने रैली निकालकर जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
* 11 अप्रैल को ब्लाॅक स्तर पर ज्ञापन तथा 18 अप्रैल को भोपाल में सीएम अनुरोध यात्रा
टीईटी परीक्षा को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश को निरस्त करने की मांग 
शिवपुरी। TET परीक्षा की अनिवार्यता की समाप्ति एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर मुखर हुये नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों ने अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अमर शहीद तात्या टोपे पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश की ओर से दिनेश शुक्ला अपर कलेक्टर को सौंपा। संयुक्त मोर्चा के राज कुमार सरैया, पवन अवस्थी, स्नहे रघुवंशी, सुनील वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, भरत धाकड़, अमरदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन राजकुमार सरैया द्वारा किया गया।
संयुक्त मोर्चा के इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं राज पत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, पीएमयूएम के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, म.प्र.शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी ने अपना समर्थन दिया है। संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांग है कि टीईटी के संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण एवं आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश निरस्त किया जाए तथा टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करते हुये नवीन शैक्षणिक संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए। संयुक्त मोर्चा द्वारा अपने आंदोलन के समर्थन में 11 अप्रैल को ब्लाॅक एवं तहसील स्तर पर ज्ञापन दिए जायेगें। तथा 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। रैली ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, इरशाद कुर्रेशी, विपिन पचौरी, अरविन्द्र सरैया, मनमोहन जाटव, रेखा शाक्यवाल, प्रीति शुक्ला, रिजवाना खान, संध्या जैन, बीना गोलिया, श्रीमती हेमशन, रानी वर्मा, धर्मेन्द्र जैन आमोल, हरिवल्लभ शर्मा, मनोज शर्मा, विक्रम व्यास, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129