Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कलेक्टर चौधरी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, मिली लापरवाही, जताई नाराजगी

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के कोलारस और पिछोर के स्कूलों का गुरुवार को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया, इस दौरान लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई। 
कलेक्टर चौधरी ने विकासखण्ड कोलारस एवं पिछोर के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेन्द्र जादौन, डीपीसी श्री दफेदार सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख कार्यवाही:
* प्राथमिक विद्यालय पड़ोरासड़क (कोलारस)
* विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी।
प्राचार्य श्रीमती कुसुम नरवरिया को शिक्षण सुधार के निर्देश
शिक्षक सरिता जैन के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
* फर्श सुधार एवं शौचालय पर शेड निर्माण के निर्देश
* एकीकृत मा.वि. टीलाकलां (बदरवास)
* कम उपस्थिति एवं शिक्षण में अनियमितता पर नाराजगी
* प्राचार्य श्री जितेन्द्र सिंह राणा के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस
* सीएसी एवं बीआरसीसी को हटाने के निर्देश
* उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरा
* विद्यार्थियों की कम उपस्थिति
* प्राचार्य श्री एम.एल. चौधरी के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश
* ग्राम वीरा में आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश
* उप तहसील खोड़
नायब तहसीलदार के अनुपस्थित पाए जाने पर एसडीएम को सख्त निर्देश
* नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
* सीएम राइज स्कूल (ग्राम गणेशखेड़ा)
* निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर जोर
 कलेक्टर के निर्देश:
* विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें
* गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था लागू करें
* आधारभूत सुविधाएं समय पर पूर्ण कराएं।
#shivpuri













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129