Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: UIT RGPV शिवपुरी में ‘कोडमंथन’ का शुभारंभ, 24 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण का केंद्र

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। UIT RGPV Shivpuri में आयोजित “कोडमंथन” कार्यक्रम के अंतर्गत 24 घंटे का हैकाथॉन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं लगातार 24 घंटे तक विभिन्न तकनीकी चुनौतियों पर काम कर रहे हैं। जिसमें ग्वालियर, भोपाल एवं संस्थान के प्रतिभागियों ने भाग लिया है। छात्रों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस हैकाथॉन की विशेषता यह है कि  प्रतिभागियों को एक निर्धारित समस्या (टास्क) दी जाती है, जिसके समाधान के लिए उन्हें सीमित समय में नवाचारपूर्ण और व्यावहारिक आइडिया प्रस्तुत करना होता है। छात्र टीम बनाकर कोडिंग, डिजाइन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के माध्यम से अपने समाधान तैयार कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की ईसी सदस्य संगीता कटारे ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि नेहा यादव ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि संगीता कटारे ने छात्रों को सामाजिक समरसता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि आज के दौर में कोडिंग और तकनीकी ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं। वहीं संस्थान के संचालक प्रोफेसर एस के धाकड़ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों की शारीरिक, मानसिक क्षमता के साथ ही समस्या-समाधान क्षमता और कुशल नेतृत्व विकसित होता है।
कार्यक्रम का समापन कल होगा, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु एस सी चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
यह 24 घंटे का हैकाथॉन छात्रों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हो रहा है, जहां वे वास्तविक समस्याओं पर काम करते हुए अपने तकनीकी कौशल को निखार रहे हैं।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129