Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_खास_खबर; द ग्रेट सिंधिया ने कहा था, एसी के बिना चलता हूं कार में, राजा दिग्विजय सिंह ने की महाराजा की तारीफ, एक तीर से किए दो शिकार

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
गुना। राधौगढ़ के राजा साहब पूर्व सीएम दिग्विजय जी ने केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुए एक तीर से दो शिकार किए हैं। मसला AC का है, यानि कि शिवपुरी के दौरे के दौरान द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी कार में एसी न चलाने का जिक्र किया था। इसी बात को लेकर राजा साहब ने महाराज की तारीफ तो की लेकिन भाजपा के नेताओं पर कटाक्ष करना नहीं भूले। बहुत दिनों बाद राजा साहब दिग्विजय सिंह की कोई गुगली देखने मिली है।
ये किया है ट्वीट
Digvijaya Singh
@digvijaya....
महाराज की जय हो। @BJP4India के सभी नेताओं को महाराज से सीखना चाहिए। सभी भाजपा के नेताओं की Air Condition Car वापस ले लेना चाहिए और उन सभी को अपनी जेब में प्याज ले कर चलना चाहिए। @JM_Scindia जी जिनका जन्म इतने बड़े राज घराने में हुआ वे जिस सादगी का परिचय दे रहे हैं जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। जय सिया राम।
@INCIndia @INCMP @DccGuna
@JVSinghINC @RSSorg @BJP4MP
@CMMadhyaPradesh @narendramodi
@AmitShah x.com/Vtxt21/status/...













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129