Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: ग्राम खड़ीचा में श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी (वृंदावन धाम) के मुखारविंद से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की गंगा

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
करेरा। करैरा अनुभाग के अंतर्गत ग्राम खड़ीचा में दिनांक 1 से 8 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। हाकिम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर 11 कन्याओं का विवाह, नवचंडी दुर्गा पाठ, श्री रामायण पाठ, श्री राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल यज्ञ का आयोजन भी श्रद्धा एवं विधि-विधान से संपन्न होंगा।
इस पुण्य आयोजन में कथा व्यास के रूप में राष्ट्रीय वक्ता श्री कृष्ण चंद्र ठाकुर जी (वृंदावन धाम) पधार रहे हैं, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा।
सभी श्रद्धालु भक्तों से सादर अनुरोध है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित इस दिव्य आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं आयोजन की शोभा बढ़ाएं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129