Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शहर की सीमा से लगे ग्राम सिंहनिवास में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर बस संचालक जय सिंह पर फायरिंग, परिवार के सदस्यों पर डंडों से हमला कर की मारपीट, 9 गिरफ्तार कर असलहा बरामद

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*कोतवाली पुलिस व्दारा सिंहनिवास क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फेलाने वाले हत्या के प्रयास के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो फोरव्हीलर गाड़ी, एक रायफल व देशी कट्टा, लोहांगी सरिया व डण्डे जप्त
शिवपुरी। शहर की सीमा से लगे ग्राम सिंहनिवास में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर बस संचालक जय सिंह पर फायरिंग और परिवार के सदस्यों पर डंडों से हमला कर मारपीट की घटना से ग्राम सिंह निवास में सनसनी फैल गई है। घटना कोतवाली थाना शिवपुरी के सिंहनिवास गांव में रविवार रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच घटी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। ग्राम सिंहनिवास निवासी बस संचालक जयसिंह रावत (39) पुत्र कंचन सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अप्रैल की रात 10.30 से 11 बजे के बीच मैं घर पर मौजूद था। बड़े भाई दीवानसिंह रावत, चाचा का लड़का मजबूत सिंह रावत, भतीजा अरविंद रावत व लोग बातचीत कर रहे थे। तभी मेरे घर का मेन गेट धक्का देकर खोलकर प्रमोद - रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत व उनके - साथी रोहित धाकड़ राठखेड़ा, दुष्यंत धाकड़, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, छोटू उर्फ अरुण रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित जबरन घर के अंदर एक राय होकर आ गए। प्रमोद रावत के पास 315 बोर की बंदूक थी। प्रभात रावत के पास पिस्टल थी। उनके साथ प्रकट रावत लुहांगी, रोहित धाकड़ राठखेड़ा देशी कट्टा, दुष्यंत धाकड़ कुल्हाड़ी, दीपक रावत लोहे की रॉड, चालू अफ अरूण रावत बेसबॉल का डंडा, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित डंडा लेकर आए। घर के अंदर घुसते ही गालियां देने लगे। दूसरे पक्ष के प्रमोद रावत को ग्वालियर रैफर किया। सिंहनिवास निवासी बस संचालक जयसिंह रावत (39) पुत्र कंचन सिंह रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अप्रैल की रात 10.30 से 11 बजे के बीच मैं घर पर मौजूद था। बड़े भाई दीवानसिंह रावत, चाचा का लड़का मजबूत सिंह रावत, भतीजा अरविंद रावत व लोग बातचीत कर रहे थे। तभी मेरे घर का मेन गेट धक्का देकर खोलकर प्रमोद - रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत व उनके - साथी रोहित धाकड़ राठखेड़ा, दुष्यंत धाकड़, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, छोटू उर्फ अरुण रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित जबरन घर के अंदर एक राय होकर आ गए। प्रमोद रावत के पास 315 बोर की बंदूक थी। प्रभात रावत के पास पिस्टल थी। उनके साथ प्रकट रावत लुहांगी, रोहित धाकड़ राठखेड़ा देशी कट्टा, दुष्यंत धाकड़ कुल्हाड़ी, दीपक रावत लोहे की रॉड, चालू अफ अरूण रावत बेसबॉल का डंडा, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित डंडा लेकर आए। घर के अंदर घुसते ही गालियां देने लगे। दूसरे पक्ष के प्रमोद रावत को ग्वालियर रैफर किया। 
बस संचालक जयसिंह बोले- प्रमोद ने 15 बोर की बंदूक और प्रभात ने पिस्टल से फायर किए
बस संचालक जयसिंह का कहना है कि प्रमोद रावत ने 15 बोर की बंदूक से मुझे जान से मारने की नीयत से गोली मारी। तीन फायर किए। एक गोली मेरे बाएं हाथ के डंडे को छूती हुई निकल गई। प्रभात रावत ने पिस्टल से मुझ पर दो फायर किए गोलियां मुझे नहीं लगीं आसपास लगीं। प्रभात, प्रकट व अन्य सभी लोग मुझे मरा हुआ समझकर छोड़ गए। घर के लोगों में दीवान सिंह रावत, मजबूत सिंह रावत व अरविंद रावत को पीटा। घर के दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसी दौरान दो महिलाएं आईं। वे प्रमोद व प्रभात से कह रही थीं कि आज इन लोगों को जान से खत्म कर दो। किसी को जिंदा मत छोड़ो। फिर मैंने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। थोड़ी देर बाद गाड़ी आ गई। गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर भाग गए।
टेरर टैक्स के लिए हमले का आरोप, साल 2017 से - रंजिश चली आ रही, नहीं सुलझ रहा मामला
बस संचालक जयसिंह रावत ने हमलावरों पर टेरर टैक्स वसूलने का भी आरोप लगाया है। प्रभात रावत, प्रमोद रावत, प्रकट रावत के परिवार से साल 2017 में विवाद हुआ था। उसी समय से प्रभात रावत, प्रमोद रावत व प्रकट रावत हम लोगों से रंजिश रखे हुए हैं।
प्रभात रावत पर हो चुकी है एनएसए की कार्रवाई
विधायक को भी धमकी दे चुका सिंहनिवास की महिला सरपंच के पति प्रभात रावत के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो चुकी है। कांग्रेस विधायक को भी धमकी दे चुका है। प्लॉट पर जबरन कब्जा करने, फायरिंग कर दहशत फैलाने, हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में अपराध दर्ज हैं। अब फिर से बस संचालक पर हमला कर दिया है।
कोतवाली पुलिस व्दारा सिंहनिवास क्षेत्र में गोलीबारी कर दहशत फेलाने वाले हत्या के प्रयास के 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त दो फोरव्हीलर गाड़ी, एक रायफल व देशी कट्टा, लोहांगी सरिया व डण्डे जप्त किये
दिनांक 27.04.26 को फरियादी जयसिंह पुत्र कंचन रावत उम्र 39 साल नि0 सिंहनिवास ने आरोपीगण प्रमोद रावत, प्रभात रावत, प्रकट रावत, रोहित धाकड, दुष्यंत धाकड, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, अरुण उर्फ छोटू रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय, अंकेश दीक्षित व्दारा एक राय होकर गंदी गंदी गालिया देने, लोहांगी, सरिया, डण्डा से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने तथा 315 बोर की बंदूक व पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर करने की रिपोर्ट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अप0क्र0 326/26 धारा 109(1),332 (बी), 296 (ए), 351(3), 115(2), 191(2), 193(3), 190 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के बाद से सिंहनिवास क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आरोपीगण की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा आरोपीगण की गिर० हेतु अलग-अलग टीमें बनायी गयी एवं आरोपियो के निवास स्थान व संभावित ठिकानो पर दबिश दी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.04.26 को विश्वसनीय सूत्रो से ज्ञात हुआ कि 05 आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 13-जेटी-6327 से भागने की फिराक में सिंहनिवास पुल के आगे फोरलेन पर खडे हुये है जो पुलिस टीम व्दारा फोरलेन पर सूचना के आधार पर काली स्कॉर्पियो में बैठे हुये पांच लोगो रोहित धाकड पुत्र मस्तराम धाकड उम्र 22 साल नि0 राठखेडा, दुष्यंत धाकड पुत्र पुरुषोत्तम धाकड उम्र 22 साल नि0 ठर्रा थाना सिरसौद, आदित्य उपाध्याय पुत्र नंदकिशोर उपाध्याय उम्र 23 साल नि0 न्यू रेल्वे कालोनी शिवपुरी, राजकुमार रावत पुत्र बादाम रावत उम्र 28 साल नि0 सिंहनिवास , रवि जाट पुत्र सुन्दर सिंह जाट उम्र 32 साल नि0 सिंहनिवास को लैया ढावा के आगे फोरलेन बायपास के किनारे खाली जगह से मय काले रंग की स्कॉर्पीयो गाडी क्रमांक एमपी 13 जेडटी 6327 एवं घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा आरोपी रोहित धाकड से व अन्य आरोपीगण को कुल्हाडी, डण्डे, लोहागी के साथ गिरफ्तार किया जो प्रकरण में धारा 25(1) (बी) आर्म्स एक्ट की इजाफा की गयी बाद दिनांक 27.04.26 को ही प्रकरण के आरोपीगण प्रकट रावत पुत्र स्वं. करन सिंह रावत उम्र 31 साल नि सिंहनिवास दीपक रावत पुत्र निर्पत रावत उम्र 26 साल नि0 नेतवास थाना कोलारस, पवन रावत पुत्र केदार रावत उम्र 20 साल नि० सिंहनिवास, अरुण उर्फ छोटू रावत पुत्र सरदार रावत उम्र 21 साल नि0 सिंहनिवास को रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास से मय सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 33सी 8179 व घटना में प्रयुक्त बैसबॉल बेट, लोहे की रोड एवं लोहागी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त एक रायफल बन्दूक 315 बोर की जिस पर AB05-2891-315-1975 लिखा हुआ है एवं मौके पर तीन चले हुये खाली खोखे व 315 बोर के 4 जिन्दा राउण्ड जप्त किये गय रायफल पर अंकित नम्बर के आधार पर रायफल के लायसेन्सदार के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही प्रकरण में जानकारी प्राप्त उपरान्त कार्यवाही की जावेगी प्रकरण में फरार आरोपीगणो की सरगर्मी से तलाश की गयी आरोपीगण को तत्काल कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया आरोपीगण व्दारा रात्रि के समय फायरिंग की गयी थी जो घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी थी आमजन में भय का माहौल था कोतवाली पुलिस व्दारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्वयाही की गयी एवं पुलिस व्दारा लगातार सिंहनिवास गांव में पेट्रोलिंग की जा रही है एवं किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति को रोकने के लिये सतत निगरानी रखी जा रही है आरोपी प्रकट रावत पर पूर्व से हत्या के प्रयास व मारपीट के कई अपराध पंजीबध्द है एवं रोहित धाकड के विरुध्द मारपीट के पूर्व से अपराध दर्ज है।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि सुमित शर्मा, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० रामेन्द्र चौहान, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि) आविद खांन, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 797 संतोष बैस, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 1032 अजय यादव, आर. 631 अजय यादव, आर. चालक विक्रम धाकड की विशेष भूमिका रही।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129