Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: "फायरमैन" बने "एसपी अमन सिंह की टीम के टीआई रोहित दुबे और साथी, नगर की थीम रोड पर होटल गैलेक्सी में भड़की आग पर कोतवाली टीआई रोहित दुबे और टीम ने पाया काबू, बाल्टियां लेकर खुद आग बुझाने में जनता के साथ जुटे रोहित दुबे, नपा की दमकल देरी से आई, आरोप उछले तो नपा ने दी सफाई दोनों दमकल गई थी पिपरसमा खेत की आग बुझाने, जनता बोली, दोनों दमकल भेजना कौनसी समझदारी, देखिए video

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आज एसपी अमन सिंह राठौड़ की फौज के टी आई रोहित दुबे, सुमित शर्मा आदि फायरमैन की भूमिका में दिखाई दिए। वर्दी जनता की सुरक्षा तो करती है लेकिन आग बुझाने में भी पीछे नहीं रहती ये आज जनता ने देखा। समय रहते आग को भड़कने से रोकने पर कोतवाली पुलिस की लोग मुक्त कंठ से सराहना करते देखे जा रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है ये धमाकेदार खबर, दरअसल शहर के थीम रोड स्थित होटल गैलेक्सी में आज गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली टी आई रोहित दुबे अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से आग बुझाना शुरू की। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है जिससे किचिन में लगे डक्ट (धुआं प्रणाली) ने आग पकड़ ली इसमें ऑयल जमा होता रहता है, देखते ही देखते डक्ट के छत पर स्थित मुहाने से जैसे ही घना धुआं निकलता दिखाई दिया सड़क पर चलते लोगों ने होटल मालिक को बताया। देखा तो किचिन के डक्ट में आग भड़की हुई थी। तत्काल अग्निशमन और पुलिस को फोन लगाया लेकिन अग्निशमन नहीं आई बल्कि पुलिस तत्परता से न सिर्फ मौके पर पहुंची बल्कि टी आई रोहित
और पुलिस कर्मी खुद आग बुझाने में जनता के साथ जुट गए वरना हादसा विकराल हो सकता था। मौके पर पूर्व पार्षद रत्नेश जैन, रामू बिंदल, छोटे झा आदि मौजूद थे। लोगों ने पुलिस की भूमिका की जमकर तारीफ की। 
सिलेंडर संकट का साइड इफेक्ट, होटल में लगी आग
आज जो आग लगी उसके पीछे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ये इसलिए हुआ कि जबसे सिलेंडर का संकट सामने आया है तबसे लोग इंडेक्सन का इस्तेमाल करने लगे हैं। इससे लोड अचानक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इससे शॉर्ट सर्किट हुआ। 
रत्नेश जैन ने नपा पर लगाई आरोप की झड़ी
नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा के विरोध में ताल ठोकने वाले पार्षदों ने रात रत्नेश जैन की पत्नी भी शामिल हैं। आज जब आग भड़की और दो दमकल वाली नपा की एक भी दमकल नहीं आई बल्कि देरी से एक टैंकर मौके पर पहुंचा तो जैन को मौका मिल गया। उन्होंने कहा कि नपा का भगवान मालिक है। दमकल ही नहीं डंपर, हितैचि आदि कहां हैं कहना मुश्किल है। सब कागजों में चल रहा है। हालाकि अधिक देर से दमकल भी मौके पर आई और डक्ट की आग को बुझाया।
नपा ने जारी किया सफाई पत्र
नपा की दमकल बीच शहर की थीम रोड पर जब मौके पर नहीं आई और घटना बड़ी हो सकती थी। बाद में दमकल आई और आरोप उछले तो नपा को सफाई देनी पड़ी। उसके अनुसार किसी ग्राम में आग लगी थी जिसे बुझाने दोनों दमकल गई थी इसलिए आने में देरी हुई। 
लोग बोले, ये कौन सी समझदारी की दोनों  दमकल भेज दी
जनता का कहना है कि जब नपा के पास दो दमकल है और उसके अनुसार दोनों  ठीक भी हैं तो दोनों दमकल को एक साथ क्यों भेजा गया ? क्या किसी दूसरी जगह आग लगने पर दमकल लौटने का इंतजार करके आग लगेगी ? नपा के कर्णधारों को एक दमकल हमेशा तैयार रखना चाहिए या आबादी बढ़ने के चलते तीन चार दमकल खरीदना चाहिए। 
नपा ने जारी की ये दलील
कार्यालय नगर पालिका परिषद शिवपुरी (म.प्र.)
क्रमांक/न.पा.प.//2026
शिवपुरी, दिनाक 02/4/2026
आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 29 पर पुलिस कण्ट्रोल रूम से प्राप्त हुई कि पिपरसमा तिराहे के पास गेहू के खेत में आग लगने से पुलिस कण्ट्रोल रूम पर तैनात फायर ब्रिगेड को पिपरसमा तिराहे पर भेज दिया गया है, परन्तु आग अत्यधिक होने से नगर पालिका परिषद् शिवपुरी कार्यालय में तैनात फायर ब्रिगेड को भी पिपरसमा रवाना भेजा जाए. प्राप्त सूचना के आधार पर निकाय में खड़ी फायर ब्रिगेड को भी पिपरसमा में लगी आग पर काबू करने भेजा गया।
पुनः 04 बजकर 25 मिनट पर पुलिस कण्ट्रोल रूम से सुचना प्राप्त हुई कि गैलेक्सी होटल, GALAXY
वीर सावरकर पार्क के सामने आग लग गयी है. जिसके लिए फायर ब्रिगेड की आवश्यकता है. उक्त समय पर दोनों फायर ब्रिगेड पिपरसमा तिराहे के पास गेहू के खेत में लगी आग पर काबू पा रही थी। दोनों ड्राइवर को मोबाइल पर सुचना दी गयी कि गैलेक्सी होटल में आग लगी है, उस पर काबू पाने के लिए तत्काल होटल पहुँचिये। तत्काल एक फायर ब्रिगेड गाड़ी पिपरसमा से शिवपुरी के लिए रवाना हुई, उक्त दमकल ग्वालियर बाईपास हाईड्रेन्ट से पानी भरकर गैलेक्सी होटल पर पंहुचा। तत्समय तक नगर पालिका परिषद् शिवपुरी का एक लेजम वाला पानी टैंकर भी गैलेक्सी होटल आग पर काबू पाने पहुंच गया, और फायर ब्रिगेड भी पहुंच गयी, इनके द्वार दोनों वाहनों के द्वारा आग पर काबू पाया गया. उक्त समय तक नगर पालिका शिवपुरी की दूसरी गाडी भी पिपरसमा से गैलेक्सी होटल पहुंच गयी और एक अन्य पानी का टैंकर भी.
उक्त वाहनों गैलेक्सी होटल में लगी आग पर काबू पाया गया और होटल की आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद शिवपुरी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129