#धमाका_अच्छी_खबर: जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया, बधाईयों का सिलसिला शुरू
शिवपुरी। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल की ओर से जारी सूची में शर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि शर्मा भाजपा में लंबे समय से पूरी निष्ठा से कार्य करते आए हैं। उनके नेतृत्व में जिले के विभिन्न पार्टी पदों पर सैकड़ों नेताओं ने जिम्मेदारी से कार्य किया है। उन्होंने जब भाजपा का दामन थामा और वाणी के माध्यम से ओजस्वी भाषण देना शुरू किया तभी से लोग उन्हें देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी से तुलना कर मिनी अटल के नाम से पुकारते थे। उन्हें मीडिया प्रभारी का दायित्व समय समय पर मिलता रहा है जो उनके तजुर्बे की वकालत करता है। उन्हें मीडिया प्रभारी का अहम दायित्व दिए जाने पर मामा का धमाका डॉट कॉम के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, कल्पना, राजेश्वरी ट्रेवल्स के संचालक प्रणय शर्मा, पंडित अरुण शर्मा मंशापूर्ण, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता आदि ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें