Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_दुखद: दूल्हा दुल्हन और रिश्तेदारों को बिठाए ऑटो खड़ा हुआ था, अनाज से भरा ट्रोला टोंगरा की तरफ मुड़ता है और मौत बनकर ऑटो पर कुछ इस तरह पलट जाता है, देखिए video सच कहा है किसी ने मौत को कोई टाल नहीं सकता, ऐसे या चाहे जैसे

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तों शनिवार को हमने एक बेहद दुखद सड़क हादसे की ख़बर दी थी जिसमें दुल्हा दुल्हन सहित 4 लोगों की असमय मौत हो गई। इस हादसे के बाद टोंगरा मोड़ पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब तक आपने हमने सुना है कि मौत को आने से कोई नहीं रोक सकता, वास्तव में ये आज की इस दुर्घटना में साबित भी हो गया। देखिए दूल्हा दुल्हन और रिश्तेदारों को बिठाए ऑटो खड़ा हुआ है। पास में ट्रोला टोंगरा की तरफ जाने के लिए टर्न लेता है। ये ट्रोला बिना बॉडी वाला पीछे से खुला हुआ था जिसमें अनाज (मुर्गी की दाने) के कट्टे रखे थे और वो भी काफी ऊंचाई तक, बस यही वजह दुर्घटना का कारण बनी, जैसे ही तो टॉले ने टर्न लिया सड़क से नीचे वाले पहियों से अनियंत्रित ट्रोला ऑटो को आगोश में लेकर पलट गया। चीख पुकार और पल भर में चार की जिंदगी की सबसे थम गई। ये हृदय विदारक हादसा देखकर हर कोई दुखी है। इधर परिजनों ने हादसे की षड्यंत्र बताते हुए आरोप लगाए हैं लेकिन सीसीटीवी को देखने वाले इसे किसी भी तरह के षड्यंत्र को मानने तैयार नहीं हैं। हालाकि पुलिस अपनी विवेचना हर पहलू से करने में जुटी है।
           (देखिए vairal video)
दो दिन पहले लिए थे सात फेरे, साथ जिएंगे...
तेंदुआ थाना इलाके के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य (25) की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। शादी के बाद शनिवार को दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) और बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर ने ऑटो को खड़ा किया था। इस दौरान ट्रक ऑटो पर पलट गया।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129