Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: यूसीमास अबेकस की स्टेट लेवल प्रतियोगिता 1-2 मई को इंदौर में, शिवपुरी के 10 होनहार विद्यार्थी ले रहे भाग

शुक्रवार, 1 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। यूसीमास अबेकस की स्टेट लेवल प्रतियोगिता 1-2 मई को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी से 10 होनहार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं — ऐश्विका अग्रवाल, मन्नत पाराशर, काव्या सिंघल, इति लोधी, प्रनीका अग्रवाल, प्रसिद्धी सिंह, परिनीति सिंह, पार्थिवी रावत, काव्यांश रावत एवं मोहित महोबिया।
यूसीमास मध्यप्रदेश की 21वीं स्टेट चैंपियनशिप एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी 1-2 मई को अभय प्रशाल में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर से 6 हजार से अधिक बच्चे अपनी गणना क्षमता और मानसिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
यूसीमास शिवपुरी की फ्रेंचाइजी श्रीमती रेनू अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों की गणितीय प्रश्नों को हल करने की गति, एक्यूरेसी तथा मानसिक विकास का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतिभागियों को मात्र 8 मिनट में 200 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न चरणों में आयोजित होगी, जिसमें हजारों अभिभावक, शिक्षक एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहेंगे।
इस प्रतियोगिता के परिणाम 2 मई को रात्रि 11 बजे यूसीमास की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे तथा 3 मई को रविंद्र नाट्य गृह में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
यूसीमास कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। यह बच्चों को तेजी से निर्णय लेने, बेहतर प्रदर्शन करने और भविष्य में सफलता के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129