#धमाका_बड़ी_खबर: शहर के हृदय स्थल पर आज सुबह भूषण की चाय पीने और पोहा खाने रुके कार सवारों की बिना चाय पिए उड़ी नींद, लोडिंग जीप ने खड़ी कार में मारी टक्कर, देखिए video
शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल पर शुक्रवार की सुबह भूषण की चाय पीने और पोहा खाने के लिए रुके कार सवारों की उस समय बिना चाय पिए नींद उड़ गई जब उनकी कार में एक लोडिंग जीप ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि माधव चौक पर नेकसोन कार खड़ी हुई थी जिसमें अनियंत्रित लोडिंग जीप ने टक्कर मारी जिससे कार का गेट निपट गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग भूषण की चाय पीने और पोहा खाने के लिए रुके थे इसी बीच जीप ने टक्कर मार दी। कार सवार गुस्से में आए और जीप चालक की पिटाई हो सकती थी लेकिन लोगों ने समझाकर झगड़ा निपटाया। खबर लिखे जाने तक क्षतिग्रस्त कार को ठीक करवाने या फिर कोतवाली चलने का प्लान अमल में लाया जा रहा था।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें