Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: खड़ीचा में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ, प्रथम दिन भागवत महात्म्य का हुआ भावपूर्ण वर्णन

शुक्रवार, 1 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खड़ीचा (नरवर) में 1 मई 2026 से 7 मई 2026 तक आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।
कथा के प्रथम दिवस पर वृंदावन धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री कृष्ण चन्द्र शास्त्री ‘ठाकुर जी’ महाराज ने श्रीमद् भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा बताते हुए गौकर्ण-धुंधुकारी की कथा, देवर्षि नारद मुनि के जन्म का प्रसंग, राजा परीक्षित के जन्म एवं पाण्डवों के स्वर्गारोहण की कथा का विस्तृत वर्णन किया।
इसके साथ ही उन्होंने परीक्षित की मुक्ति व उनके पुत्र जन्मेजय के जन्म का प्रसंग एवं पृथ्वी पर कलियुग के प्रवेश की कथा भी सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। ठाकुर जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत के प्रथम श्लोक में भगवान के स्वरूप और उनकी लीलाओं का गूढ़ रहस्य निहित है, जिसका श्रवण आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
आयोजन के अंतर्गत कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव एवं एक भव्य यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है, जो इस धार्मिक अनुष्ठान को और अधिक विशेष बना रहा है।
इस महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों हेतु यजमानों की महत्वपूर्ण भूमिका भी निर्धारित की गई है। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती कपूरीबाई–नन्दूराम बघेल, प्राण प्रतिष्ठा यजमान श्रीमती डोली राजा–राजा जू परमार, भागवत यजमान श्रीमती सीतादेवी–चतुर सिंह रावत, नवचंडी दुर्गा पाठ यजमान श्रीमती हसमुख–सुरेश रावत (सरपंच) तथा श्री रामायण पाठ यजमान श्रीमती कमलाबाई–रमेश विश्वकर्मा एवं जनसेवक हाकिम सिंह रावत अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है, तथा गांव का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया है। आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
करैरा (शिवपुरी)। ग्राम खडीचा में 1 मई से 7 मई तक आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। यह कलश यात्रा ग्राम के सिद्धेश्वर महाराज प्रांगण से प्रारंभ होकर कथा स्थल हनुमान जी मंदिर तक पहुंची।
यात्रा में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु अपने सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए पूरे मार्ग में वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए कथा स्थल पहुंचे। पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्ण चन्द्र ठाकुर जी शास्त्री श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होने एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने की अपील की है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129