Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 10 मई को गुना प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया, सीएम मोहन यादव के साथ अडानी सीमेंट प्लांट के शिलान्यास एवं विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

शुक्रवार, 8 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*ग्वालियर-चंबल को मिलने जा रहा क्षेत्र का पहला सीमेंट प्लांट, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा
*गुना/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मई, रविवार को गुना प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री दोपहर में गुना पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अडानी सीमेंट प्लांट के शिलान्यास एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 
अडानी समूह के निवेश से गुना बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र
उल्लेखनीय है कि अडानी समूह द्वारा गुना क्षेत्र में लगभग ₹3500 करोड़ के निवेश का संकल्प लिया गया है, जिसके अंतर्गत लगभग ₹1100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीमेंट प्लांट की स्थापना की जा रही है। यह निवेश केंद्रीय मंत्री सिंधिया के प्रत्यक्ष प्रयास और अदानी समूह के साथ निरंतर साझेदारी का परिणाम है। इस प्लांट के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सतत प्रयास किए है और भूमि आवंटन और राज्य स्तर सभी जरूरी प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है। यह निवेश केवल उद्योग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद एवं जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129