Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, कलेक्टर की कृषकों को समझाइश, उर्वरक ई विकास पोर्टल से ही करें बुकिंग

शनिवार, 9 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 08 मई 2026/ जिले में खरीफ फसलों की बोनी की तैयारी हेतु प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी किसान भाइयों से कहा है ई विकास पोर्टल के माध्यम से ही खाद की बुकिंग करें।
खाद की स्थिति
 वर्तमान स्थिति में लगभग 6.40 लाख मेट्रिक टन यूरिया, 1.57 लाख मेट्रिक टन डीएपी, 3.56 लाख मेट्रिक टन एनपीके, इस प्रकार 5.13 लाख मेट्रिक टन डीएपी एनपीके तथा 3.50 लाख मेट्रिक टन एसएसपी खाद उपलब्ध है। प्रदेश में उर्वरको की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है।
जिले में वर्तमान में यूरिया 10178 मै. टन, डीएपीटीएसपी 4028 मै. टन, एनपीके 7210 मै. टन, एस.एस.पी 14215 मै. टन, एमओपी 328 मै. टन उर्वरक उपलब्ध है। उक्त उपलब्ध उर्वरक सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।
निरीक्षण के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर सभी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें।
ई विकास पोर्टल के माध्यम से करें उर्वरक खरीद
 सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि किसान भाई अपनी आवश्यकतानुसार अपनी सोसायटी अथवा दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थान/ट्रस्ट, आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है।
किसान खरीफ की फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकता है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129