शिवपुरी। शिवपुरी नगरी के लिए अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का विषय है कि मानव जीवन को निरोग, सकारात्मक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से “श्री रामचरितमानस आधारित स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला” अंतर्गत एक दिवसीय आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार, 12 जून 2026 को किया जा रहा है।
यह दिव्य आयोजन मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला (न्यू ब्लॉक), शिवपुरी (म.प्र.) में संपन्न होगा। शिविर में आध्यात्मिक चेतना, प्राकृतिक स्वास्थ्य, सात्विक जीवनशैली एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से जीवन को सुखमय, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त बनाने के विविध आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता
पूज्यनीय श्रीमती श्यामा दीदी जी रहेंगी, जिनके ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित जनमानस आध्यात्मिक ऊर्जा एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।
शिविर की विशेषताएँ
• सात्विक जूस एवं सूप
• अमृत भोजन
• प्रेरणादायी प्रवचन
• अनुभव साझा
• प्रश्नोत्तर सत्र
सहयोग राशि — मात्र ₹200/-
पूर्व पंजीकरण अनिवार्य
पंजीकरण जारी, अंतिम तिथि 5 जून 2026
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क हेतु
▪️ स्नेह सिंघल — 7974191123
▪️ संगम अग्रवाल — 9479310099
▪️ नमिता गोयल — 7999761501
▪️ विभा रघुवंशी — 9752663475
स्वास्थ्य के प्रति सजग सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है कि इस अद्भुत आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य साधना शिविर में सहभागी बनकर अपने जीवन को नई सकारात्मक दिशा प्रदान करें।
“जहाँ स्वास्थ्य में अध्यात्म का प्रकाश जुड़ता है, वहीं जीवन में आनंद, शांति और आत्मबल का वास्तविक उदय होता है।”














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें