Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: शेर ए कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स श्रीनगर में हुआ "कोच एवं नेशनल रेफरी-जूरी कोर्स" का आयोजन

गुरुवार, 21 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शेर ए कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स श्रीनगर में बीते रोज ऑर्गेनाइजेशन इंडियन पेंचक सिलाट एसोसिएशन श्रीनगर जम्मू कश्मीर ने "कोच एवं नेशनल रेफरी-जूरी कोर्स" का आयोजन किया। जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रंजना देवी ने बताया कि 16 से 19 मई 2026 को आयोजित हुए कोच एवं नेशनल रेफरी-जूरी कोर्स के दौरान न्यू रूल्स की जानकारी एवं ट्रेनिंग, इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की आल पेंचक सिलाट स्टेटों से आये रेफरी एवं कोचेस को दी  इंटर नेशनल पेंचक सिलाट फेडरेशन इंडोनेशिया से आई तिथि हयाती मैडम ने ट्रेनिंग दी एवं 19 मई को कोर्स संपन्न हुआ।
नेशनल रेफरी - जूरी कोर्स में जिला शिवपुरी से हितेंद्र सिंह डांडे भी मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन की तरफ से सम्मिलित हुए। साथ ही नेशनल रेफ़री - जूरी कोर्स एवं ट्रेनिंग कंपलीट की। ट्रेनिंग के समय मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास  भी श्रीनगर कश्मीर में मौजूद थे। जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी के महासचिव हितेंद्र सिंह डांडे को नेशनल रेफरी बनने पर मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं महासचिव अभय श्रीवास जी ने एवं जिला खेल अधिकारी DSO शिवपुरी डॉ. के.के. खरे जी एवं डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी एवं जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी की अध्यक्ष रंजना देवी ने एवं समस्त पदाधिकारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129