Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस प्रारंभ

रविवार, 10 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*इस गर्मी सीखें स्विमिंग, फिटनेस और आत्मविश्वास का नया अंदाज़!
शिवपुरी। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए गुरुनानक इंटरनेशनल School द्वारा 13 मई से ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेज का शुभारंभ किया जा रहा है। यह क्लासेज महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों सभी आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही हैं।
स्कूल परिसर में उपलब्ध सेमी ओलंपिक साइज़ स्विमिंग पूल में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित एवं अनुभवी कोच तथा लाइफगार्ड की देखरेख में स्विमिंग सिखाई जाएगी। महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फीमेल इंस्ट्रक्टर की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
स्विमिंग पूल में आधुनिक फिल्ट्रेशन प्लांट एवं स्वच्छता की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं। प्रतिभागियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी एहतियातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे सभी सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्लॉट बुक करें तथा इस गर्मी को स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें :
📞 7772827140
📞 9301637568













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129