शिवपुरी, 10 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा सभी समिति प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीदी के उपरांत किसी भी किसान की स्वीकृति लंबित नहीं रहनी चाहिए। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित किसानों को उनकी उपज का भुगतान बिना किसी देरी के शीघ्रता से प्राप्त हो सके।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले के 49 केंद्रों पर उपार्जन का कार्य निरंतर जारी है। जिले में सहकारी समितियों और वेयरहाउस पर गेहूं खरीदी एवं स्लॉट बुकिंग का कार्य 23 मई 2026 तक किया जाना है। यदि किसानों को स्लॉट बुकिंग की तारीख निकलने या तौल पर्ची संबंधी कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे समाधान के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। खाद्य विभाग ने समस्त पंजीकृत किसानों से नियत समय-सीमा के भीतर खरीदी कार्य पूर्ण करने की अपील की है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें