Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_,न्यूज,: इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन शिवपुरी ने रतन ज्योति डालिमिया हार्ट इंस्टिट्यूट के सौजन्य से 16 मई को किया सी एम ई का आयोजन

रविवार, 17 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। इंडियन  मेडिकल एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा रतन ज्योति डालिमिया हार्ट इंस्टिट्यूट के सौजन्य से 16 मई शनिवार को होटल टूरिस्ट विलेज में सी एम ई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपुरी आई एम ए के अध्यक्ष डॉ संदीप शर्मा (सह-प्राध्यापक सर्जरी मेडिकल कॉलेज शिवपुरी) ने की।संस्था की सह-सचिव डॉ नीरजा शर्मा ने मंच एवं कार्यकम  का संचालन किया।सी एम ई में शिवपुरी शहर के विभिन्न विषयों के चिकित्सीय विशेषज्ञ शामिल हुए।मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत ग्वालियर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रविशंकर डालमिया ने हृदय रोग पर नई चिकित्सा पद्धितियों पर व्याख्यान दिया। स्त्री रोग एवं निसंतानता विशेषज्ञ डॉ प्रतिष्ठा डालमिया ने निसंतानता निवारण तकनीकों पर व्याख्यान दिया।कार्यक्रम में चिकित्सा की नवीनतम पद्धितियों पर ज्ञानवर्धन किया गया।कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष द्वारा समस्त अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129