Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, 20 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

शुक्रवार, 15 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 15 मई 2026। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अर्पित वर्मा ने जिले में जनगणना-2027 के 'हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन' (HLO) की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी एसडीएम और चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में तेजी लाकर 20 मई तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा भवन नंबरिंग और मानचित्रण एवं एचएलओ  ऐप कार्य में गंभीर लापरवाही पाई गई है। 
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता या कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आदेश दिया है कि कार्य को गति देने के लिए सभी एसडीएम अपने अनुभागों की दैनिक समीक्षा बैठक करें और चार्ज अधिकारी प्रतिदिन सुबह 9 बजे फील्ड पर प्रगणकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने और एच एल ओ ऐप पर डेटा प्रविष्टि के साथ-साथ भवन नंबरिंग को नियमानुसार पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ दिनों में फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाई जाएगी ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित हो सके। सभी प्रगणक समय पर फील्ड में पहुंचे और भवन गणना का काम समय सीमा में पूरा करें।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129