Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी में पोते के वियोग में दादी की मौत

शुक्रवार, 15 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* खराब परीक्षा परिणाम देख इकलौते चिराग ने तोड़ा दम, पोते के वियोग में दादी को आया हार्ट अटैक, याद रखिए परीक्षा जीवन का अंत नहीं, तनाव या अवसाद हो तो हेल्पलाइन डायल करें
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के छोटे लुहारपुरा में एक दुखद घटना सामने आई है। सीबीएसई परीक्षा कक्षा 12 के रिजल्ट में सप्लीमेंट्री देखकर एक पोते ने फांसी लगाकर जान दे दी, इस बात का सदमा दादी को इतना गहरा लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और नतीजे में उनकी भी मौत हो गई। दो दिन के अंदर एक परिवार पर टूटे दुखों के इस पहाड़ से न सिर्फ परिवार जन बल्कि नगर भर के लोग दुखी है। 
बता दें कि लुहारपुरा निवासी छात्र आर्यभान सिंह सिसौदिया उम्र 18 की दो विषय में पूरक आई जिसे देख उसने फांसी लगाकर जान दे दी, इस सदमे को उसकी 75 वर्षीय दादी कमला देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और पोते की मौत के अगले ही दिन अस्पताल में हार्ट अटैक आने से उनका भी निधन हो गया।
महज 24 घंटे के भीतर एक ही हंसते-खेलते परिवार से दो-दो मौतें होने के बाद पूरे छोटे लुहारपुरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
देहात थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है।शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 
समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी: जीवन अंकों से कहीं बढ़कर है
यह दर्दनाक घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है। सप्लीमेंट्री परीक्षा सिर्फ एक परीक्षा का दूसरा मौका होती है, यह जीवन की विफलता नहीं है। 
छात्रों के लिए जरूरी कदम
असफलता को अंतिम न मानें: पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) एक दूसरा मौका है, जीवन का अंत नहीं।
तुरंत बातचीत करें: तनाव महसूस होने पर माता-पिता, दोस्तों या शिक्षकों से मन की बात कहें।
मदद मांगें: मानसिक दबाव बढ़ने पर संकोच छोड़ तुरंत हेल्पलाइन या काउंसलर से संपर्क करें।
माता-पिता की भूमिका
अंकों से परे प्यार दें: बच्चों को भरोसा दिलाएं कि उनके अंक चाहे जो हों, आपका प्यार नहीं बदलेगा।
संकेतों को पहचानें: अचानक शांत होना, खुद को कमरे में बंद करना या कम खाने जैसे लक्षणों पर नजर रखें।
तुलना बंद करें: अपने बच्चे के प्रदर्शन की तुलना दूसरों के बच्चों से कभी न करें।
संकट के समय तुरंत सहायता लें
यदि आपके आसपास कोई भी छात्र तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो इन फ्री सरकारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें:
किरण (Kiran) मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 1800-599-0019
टेली-मानस (Tele-MANAS) हेल्पलाइन: 14416 या 1800-891-4416













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129