#धमाका_बड़ी_खबर: भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े सितारे नगर में, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आए, द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ ही देर में आ रहे शिवपुरी, रात्रि विश्राम के बाद 23 की सुबह लेंगे कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण क्लास
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े सितारे नगर में आयोजित दो दिवसीय 22, 23 मई के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दोनों 23 को प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं की क्लास लेकर संगठन का पाठ पढ़ाएंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव के अनुसार सिंधिया केंद्रीय योजनाओं पर अपने अनुभव और विचार कार्यकर्ताओं से साझा करेंगे तो वहीं खंडेलवाल संगठन की कार्य पद्धति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराएंगे। जाटव ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 मई को शाम 7 बजे खंडेलवाल शिवपुरी पहुंच चुके हैं जबकि सिंधिया कुछ ही देर में शिवपुरी आने वाले हैं। रात्रि विश्राम के बाद 23 मई को सुबह नक्षत्र गार्डन में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में पहला सत्र सुबह 9 बजे से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रहेगा। दूसरे सत्र में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन की कार्य पद्धति पर बात करेंगे।
Next Story
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें