Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: द बर्निंग ट्रक, बैटरी सेल भरकर दौड़ रहे ट्रक में लगी भीषण आग, कल दतिया में लगी थी ट्रक में आग, देखिए video

शुक्रवार, 22 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बैटरी सेल से भरे ट्रक में चलते चलते  आग लग गई। समय रहते ड्राइवर और क्लीनर ने गाड़ी रोककर छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे आग बुझने के बाद सुचारू कर दिया गया है। तहसीलदार अजय परसेड़िया ने ट्रक से धुआं और आग की लपटें निकलते देख तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने अपने वाहन से ट्रक को रुकवाया और मामले की सूचना संबंधित विभागों को दी।
सूचना मिलने पर बैराड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक के टायर और केबिन को बचा लिया गया। हालांकि ट्रक की आधी बॉडी और उसमें भरा आधा सामान जलकर खाक हो गया।
कल दतिया में लगी थी ट्रक में आग
बता दें कि आजकल चलते ट्रक बस लगातार अग्नि दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
    (देखिए दतिया के ट्रक में इस तरह लगी थी आग)
कल दतिया के ग्वालियर झांसी हाइवे पर ट्रक में आग लग गई थी। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129