*बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
*कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएमओ को दिए निर्देश
शिवपुरी, 29 मई 2026। शिवपुरी शहर में निर्बाध रूप से जल आपूर्ति एक समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लगातार व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को शहर में नियमित जलापूर्ति को लेकर निर्देश दिए हैं। शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों के साथ आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की और पेयजल व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जल संसाधन विभाग को चांदपाटा से माधव लेक में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ को भी निर्देशित किया है। जिसके तहत जो बोरवेल बंद पड़े हैं लेकिन उपयोगी है, उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 24000 लीटर के बड़े टैंकर है उनसे सम्पवेल को भरकर पेयजल सप्लाई की जाएगी। अभी नगर पालिका द्वारा पानी पहुँचाने के लिए 25 टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है। जिनकी संख्या बढाकर 35 तक करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रत्येक वार्ड में जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार पानी पहुंचाया जा सके।
24 हजार लीटर के 8 टैंकरों से भरे जाएगे पानी के संपबैल, शहर में हर घर नल से पहुंचेगा जल
-केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में पेयजल समस्या पर हुए चिंतित,श्री सिंधिया के निर्देशपर जिलाधीश ने ली बैठक
-भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में रहे उपस्थित
शिवपुरी --सिंध जलावर्धन योजना की मोटर खराब होने से पैदा हुए जल संकट से निपटने के लिए आज योजना तैयार करने के सख्त निर्देश केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिलाधीश अर्पित वर्मा को दिए जिस पर तत्काल जिलाधीश ने एक विशेष बैठक जिलाधीश कार्यालय में आयोजित की। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम आनंद राजावत, सीएमओ इशांक धाकड़, एर्ई सचिन चौहान की मौजूदगी में शहर के चारों जोनों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ़ बनाने की बात कहीं इतना ही नहीं उन्होंने यह भी अधिकारियों को निर्देशित किया शहर में पानी की कमी नहीं रहना चाहिए।
सीएमओ इशांक धाकड़ ने गांधी पार्क जॉन में रंजीत खापरे, सब्जी मंडी जॉन में राकेश धाकड़, राव की बगिया जोन में सतेन्द्र गरवाल व फिजिकल सम्पवेल रंजीत खापरे को प्रभारी नियुक्त किया हैं। साथ ही इन टंकियों को भरने के लिए सभी जोनों में बड़े ट्रैक्टर चालू किए जाएंगे शहर में 8 बड़े टैंकरों जो 24 हजार लीटर पानी लेकर आएंगे और सम्प वैलों में यह पानी भरेंगे जिससे नलों के माध्यम से शहर के नागरिकों को पानी समय पर उपलब्ध हो सकेगा। वहीं इसके अतिरिक्त शहर के 39 वार्डों में 40 छोटे टैंकरों के माध्यम से पानी भी वितरण कराया जाएगा। जिससे पानी की समस्या से शहर के नागरिकों को निजात मिलेगी। इस बैठक में हरवीर रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर, महामंत्री केपी परमार, योगेन्द्र रघुवंशी, सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय प्रभारी कपिल भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार नीरज तोमर, निर्देश गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहाँ कि
घसारई फिल्टर प्लांट भी होगा चालू, चांद पाठा झील से छोड़ा जाएगा पानी
शहर के नागरिकों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पूर्व की भांति इस बार भी घसारर्ई फिल्टर प्लांट के तालाब में पानी कम होने के चलते अब चांद पाटा झील से पानी उसमें छोड़ा जाएगा जिससे शहर के नागरिकों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके, नागरिकों को पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा इस बात की पूर्ण योजना बनकर तैयार हो गर्ई हैं।
बंद किए गए नलकूप भी होंगे चालू
शहर में सिंध जलावर्धन योजना चालू होने पर 489 नलकूपों को बंद कर दिया गया था इन नलकूपों में पुन: मोटर डालकर चालू किया जाएगा जिससे नागरिकों को आसानी वार्डों के अंदर ही पानी मिल सकेगा जिसकी योजना भी नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़ एवं एर्ई सचिन चौहान ने बनाकर तैयार की हैं। जिससे भीषण गर्मी में पानी की समस्या कम हो सकेगी।
जिला अध्यक्ष श्री जाटव ने कहा कि
जन सहयोग से भी होगे टेंकर चालू, भाजपा नेताओं ने टेंकर देने की रखी बात
नगर पालिका द्वारा शहर में पानी वितरण करने के लिए 20 टैंकर संचालित है बैठक में जनसहयोग से 5 टैंकर जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू ,पांच टैंकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, पांच टैंकर सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, एक टैंकर योगेंद्र यादव जी के द्वारा नगर पालिका प्रशासन को अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हम और भी टैंकर समाजसेवियों एवं पार्टी के पदाधिकारी से चर्चा कर चालू कराऐं जाऐंगे। जिससे शहर में जल संकट से निजात मिल सके।
भाजपा कार्यकर्ता अब वार्डों में वितरण करेंगे जल
शहर में चल रही भीषण जल समस्या से निजात दिलाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव सहित अन्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीमें गठित की जा रही हैं जिसमें वार्ड पार्षद सहित एक अन्य कार्यकर्ता वहां मौजूद रहें और शहर में संचालित 40 टैंकरों के माध्यम से पानी वितरण कराया जाएगा जिससे शहर के नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें