Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: नगर में 28 मार्च 2026 को हुई प्रसूता की मौत के मामले की कलेक्टर से जनसुनवाई में जड़ी शिकायत, डॉ शिखा जैन सहित अन्य डॉक्टर्स पर लगाए गम्भीर आरोप, प्रसूता निधि अग्रवाल की हुई थी मौत

बुधवार, 13 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में 28 मार्च को यानि दो महीने पहले प्रसव के दौरान एक प्रसूता निधि अग्रवाल की मौत हो गई थी। मंगलवार को उक्त मामले की शिकायत महिला के पति गगन अग्रवाल और परिजनों ने जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि शासकीय चिकित्सक डॉ. शिखा जैन (मेडीकल कॉलेज शिवपुरी) डॉ. आर.पी. सिंह शासकीय चिकित्सक जिला अस्पताल द्वारा अवैध रूप से निजी हॉस्पीटल में सेवायें देने एवं हॉस्पीटल द्वारा शासकीय चिकित्सकों की अवैध रूप से चिकित्सकीय सेवायें लेने एवं रोगी के उपचार में लापरवाही एवं उपेक्षा कर रोगी की मृत्यु कारित करने वाले अस्पताल का लायसेंस एवं पंजीयन निरस्त करने तथा चिकित्सकगण के बिरूद्ध कार्यवाही की जाए। आगे लिखा है कि शासकीय चिकित्सक डॉ शिखा जैन, डॉ प्रीति निगोतिया, डॉ शम्मी कुमार जैन अवैध रूप से कार्य कर रहे है। निजी हॉस्पीटल में चिकित्सकगण की लगी हुई सूची का फोटो प्रस्तुत है, जिसमें उपरोक्त चिकित्सकगण के नाम लिखे हुए है, जो संयुक्त रूप से अनेग्जर A/1 है। डॉ शिखा जैन श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज शिवपुरी में शासकीय चिकित्सक / गाईनोकोलॉजिस्ट होकर कार्यरत है एवं डॉ. आर.पी. सिंह निश्चेतना विशेषज्ञ होकर जिला अस्पताल शिवपुरी में पदस्थ है। डॉ. शिखा जैन एवं डॉ. आर.पी. सिंह शासकीय चिकित्सक होते हुए निजी हॉस्पीटल में जाकर सर्जरी एवं निश्चेतना का कार्य अवैध रूप से कई वर्षों से कर रहे है। डॉ आर.पी. सिंह शासकीय चिकित्सक होते हुए भी निजी हॉस्पीटल में जाकर निश्चेतना की चिकित्सकीय सेवायें देने के लिये उनके विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। प्रार्थी की पत्नी श्रीमती निधि अग्रवाल को तृतीय गर्भ ठहरने पर दिनांक 22.08.2025 से डॉ शिखा जैन को नियमित रूप से उनके क्लीनिक पर चिकित्सकीय परामर्श लिया जाता था। डॉ. शिखा जैन के क्लीनिक पर रोगी को दिनांक 22.08.2025 का प्रिस्क्रप्शन अनेग्जर A/5 है, दिनांक 10.12.2025 से 18.02.2026 तक का प्रिस्क्रप्शन अनेग्जर A/6, तथा 10.03. 2026 से 25.03.2026 को देखने / उपचार देने संबंधी प्रिस्क्रप्शन पर्चा अनेग्जर A/7 है।
डॉ. शिखा जैन, उनके पति डॉ. गौरव जैन द्वारा 29 श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी में अवैध रूप से सी.एम.एच.ओ. कार्यालय शिवपुरी में पंजीयन / लायसेन्स / लिये बिना क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। पर्चे A/5, A/6 एवं A/7 पर क्लीनिक के लायसेन्स / पंजीयन संबंधी विवरण अंकित नहीं है। सी.एम.एच.ओ. कार्यालय से क्लीनिक का लायसेन्स / पंजीयन लिये बिना क्लीनिक संचालित करना म.प्र. रूजोपचार एवं उपचर्या अधिनियम का उल्लंघन होकर दण्डनीय अपराध है। डॉ शिखा जैन के विरूद्ध उपचर्या अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध क्लीनिक सीलबन्द किया जावे एवं सक्षम न्यायालय में अवैध क्लीनिक चलाये जाने के अपराध के संबंध परिवाद पत्र प्रस्तुत कर दंडित कराया जावे।
डॉ शिखा जैन द्वारा प्रार्थी की पत्नी श्रीमती निधि अग्रवाल को डिलेवरी हेतु दिनांक 28.03.2026 को निजी हॉस्पीटल में भर्ती किया था और सिजेरियन डिलेवरी 28.03.2026 के 08:40 बजे प्रातः की गई थी। शासकीय ड्यूटी के समय एवं शासकीय चिकित्सक होते हुए निजी हॉस्पीटल में सर्जरी करना शासकीय सेवाओं एवं म.प्र. रूजोपचार एवं उपचर्या अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है। डॉ शिखा जैन ने उक्त हॉस्पीटल में प्रार्थी की पत्नी श्रीमती निधि अग्रवाल की दिनांक 28.03.2026 को प्रातः 09:00 बजे सिजेरियन डिलेवरी करायी थी। डॉ. शिखा जैन 10:00 बजे सिजेरियन डिलेवरी के पश्चात रोगी को छोड़कर चली गई। उक्त हॉस्पीटल में अन्य कोई महिला रोग चिकित्सक मौजूद नहीं थी, रोगी को हो रही समस्याओं एवं ब्लीडिंग तथा यूरिन न आने की शिकायत होते हुए रोगी को देखने एवं उपचार करने के लिये डॉ शिखा जैन बुलाने पर भी नहीं आयीं। कई बार बुलाये जाने पर रात्रि 07:45 बजे आई और रोगी को सामान्य समस्याऐं होना बताते हुए चली गयीं, लगभग 12 घण्टे तक डॉ शिखा जैन ने रोगी के पास विजिट नहीं की, जिस कारण रोगी की किडनी फैल होने लगी। रोगी की हालत विगड़ने और नियंत्रण से बाहर होने पर रात्रि 02-03:00 बजे रोगी को मेडीकल कॉलेज शिवपुरी डॉ शिखा जैन द्वारा अपने अण्डर में शिफ्ट किया गया था। निजी हॉस्पीटल से प्राप्त उपचार की फाईल संयुक्त रूप से अनेग्जर A/8 है, रोगी का मेडीकल कॉलेज द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र अनेग्जरA/9 है, मेडीकल कॉलेज की उपचार की फाईल अनेग्जर A/10 है। हॉस्पीटल द्वारा रोगी को यूरिन न आने की समस्या होने पर भी नैफरोलॉजिस्ट को परामर्श हेतु नहीं बुलाया, जिससे किडनी पेशाव आना बन्द हो गयी और रोगी श्रीमती निधि अग्रवाल की किडनी फैल हो गयी। रोगी की मेडीकल कॉलेज में भर्ती होने के 4-5 घण्टे बाद ही श्रीमती निधि अग्रवाल की मृत्यु हो गयी। डॉ शिखा जैन ने रोगी के उपचार में लापरवाही को छुपाने के लिये अपने मन से मेडीकल कॉलेज में रोगी की पेसेन्ट सीट तैयार कर HELLP Syndrome होना बताया गया। यदि रोगी को डिलेवरी से पूर्व HELLP Syndrome था तो उसका उपचार नहीं किया गया और रोगी के डिलेवरी के पश्चात 12 घण्टे तक न देखकर उपचार में लापरवाही की गयी, जिससे रोगी की मृत्यु हुई। डिलेवरी के पश्चात पोस्ट ऑपरेटिव केयर करने में डॉ शिखा जैन एवं  हॉस्पीटल के संचालक असफल रहे, उपचार में लापरवाही के कारण रोगी की मृत्यु हुई है।
कुलमिलाकर गगन अग्रवाल ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि डॉ शिखा जैन, डॉ. आर.पी. सिंह एवं हॉस्पीटल के संचालक / लायसेंन्सी के विरूद्ध अवैध रूप से रोगी के उपचार में शासकीय चिकित्सकों की निजी हॉस्पीटल में सेवाये लेने, सिजेरियन डिलेवरी एवं पोस्ट ऑपरेटिव केयर में लापरवाही किये जाने के संबंध में दोषी चिकित्सकगण एवं हॉस्पीटल के विरूद्ध हॉस्पीटल का लायसेंस / पंजीयन निरस्ती की कार्यवाही की जावे एवं शासकीय चिकित्सकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही संस्थित कर दंडित कर प्रार्थी को न्याय प्रदान किया जावे।
उक्त संबंध में आरोपी डॉक्टरों से संपर्क नहीं हो सका जिससे उनका पक्ष भी सामने आता।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129