शिवपुरी। थाना भौंती क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरी खुर्द में “ग्राम चौपाल” लगाई गयी थी जिसमें ग्राम वासियों को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया अचानक का पहुंची। फिर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं तुरंत निराकरण के संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने ग्राम वासियों से सीधे तोर पर संबाद करते हुये उनकी समस्याओं को सुना। ग्राम चौपाल मे ग्राम वासियों द्वारा प्रमुख रुप से पानी की उपलब्धता, युवकों द्वारा हथियारों के साथ रील बनाना एवं बिना नंबर के वाहनों द्वारा अनावश्यक गांव मे भ्रमण करने की बात कही। जिसके निराकण एवं उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा एवं थाना प्रभारी थाना भौंती को निर्देशित किया गया।
कन्ट्रोल रुम शिवपुरी, पुलिस लाईन स्थित शाखाओं, पुलिस पेट्रोल पंप एवं लर्निंग सेंटर का किया निरीक्षण
नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी, पुलिस लाईन स्थित शाखाओं, पुलिस पेट्रोल पंप एवं लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया गया जिसमे की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज पुलिस लाइन स्थित शाखाओं, पुलिस कन्ट्रोल रुम, पेट्रोल पंप एवं पुलिस लाइन स्थित लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन और सक्रियता को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संधारित रिकॉर्ड की जांच करते हुये पुलिस लाईन कार्यालय, मालखाना, स्टोर, मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा, पुलिस परेड ग्राउंड, सी पी सी पुलिस कैंटीन, लर्निंग सेंटर, पुलिस कंट्रोल रूम, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीव्ही रुम, सीसीटीएनएस शाखा एवं पुलिस पेट्रोल पम्प का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा की गयी और उनकी समस्याओं को सुना साथ ही पुलिस बल को संवेदनशीलता एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिये।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें