Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई शिवपुरी ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

बुधवार, 13 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला शिवपुरी द्वारा माधव चौक चौराहा शिवपुरी पर  नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य बचाओ और भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला एनएसयूआई ने पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। पिछले 10 वर्ष में 90 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के पेपर लीक हुए है। धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में नीट का पेपर 2024 के बाद इस साल फिर लीक हुआ फिर भी सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला महासचिव उवेद हुसैन, हरिओम यादव, आईटी सेल अध्यक्ष राम शर्मा, जिला सचिव अमित मौर्य, सौरब सोनी, मोहित रघुवंशी, फ़ैज़ान सिद्दीक़, अर्शिल ख़ान, सूर्या प्रताप सिंह, नितेश प्रजापती, अमन शिवहरे, अंकेश प्रजापति सहित दर्जनों एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129