Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: ईद 28 को, कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त

मंगलवार, 26 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 26 मई 2026। ईद का त्यौहार 28 मई  को मनाया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान अपने-अपने अनुभाग की कानून व्यवस्था के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रभारी रहेगें व अपने स्तर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अथवा राजस्व निरीक्षक व पटवारियों की ड्यूटी लगा सकेंगे। 
थाना देहात अंतर्गत आने वाले स्थानों के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री जे.पी.गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल धाकड़, प्रभारी तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है। थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले स्थानों के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री शिवदयाल धाकड़, तहसीलदार श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा रहेंगे। थाना फिजीकल अंतर्गत आने वाले स्थानों के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार, प्रभारी तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा एवं नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर रहेंगे। जबकि संपूर्ण जिला अतर्गत कानून व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री दिनेश चंद्र शुक्ला रहेंगे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129