शिवपुरी, 12 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा आयोजित जनसुनवाई में आज नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ कुल 400 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जनसाधारण की समस्याओं को विस्तार से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के कड़े निर्देश जारी किए।
जनसुनवाई के दौरान पिछोर, खनियाधाना और नरवर क्षेत्र के राजस्व आवेदनों में हो रही देरी पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित एसडीएम पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े इन लंबित मामलों को तुरंत संबंधित एसडीएम को भेजकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में आए वार्ड क्रमांक 13, मनियर निवासी दिव्यांग मनोज शर्मा को रेडक्रॉस से 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक मौके पर ही प्रदान किया।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें