#धमाका_फॉलोअप: आरोपी आयुषी चौहान चांदी की चप्पल पहनती थी, विदेशों के मंदिर में करती थी ठगी की राशि से दान, मामला अशोकनगर की युवती से करोड़ों की ठगी ब्लैकमेलिंग का
अशोकनगर। शहर की एक युवती से ब्लैकमेलिंग, दुष्कर्म, धमका कर करोड़ों की ठगी करने वाले 4 आरोपियों से पुलिस पूछताछ में अजीब खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार आकाश चौहान और उसकी पत्नी आयुषी चौहान से पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगी के पैसों से आरोपियों ने लग्जरी लाइफस्टाइल अपना की थी। गिरोह की मास्टरमाइंड आयुषी चांदी की चप्पल पहनती थी और चांदी का पर्स रखती थी। अशोकनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपी जो राशि ब्लैकमेल कर हासिल करते थे उससे 'पाप न लगे' इसलिए देश-विदेश के मंदिरों में दान-पुण्य और भंडारे करवाते थे। पुलिस इनसे अब तक करीब 70 लाख रुपए की संपत्ति, लग्जरी सामान और नकदी जब्त कर चुकी है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी आदित्य तोमर ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की। युवती से शारीरिक संबंध बनाए। आर्यन सोनी के टैटू स्टूडियो में अश्लील वीडियो बनाए गए। इसके बाद अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें