Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने ब्यावरा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 5 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 ब्रांज मेडल जीते

मंगलवार, 12 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
ब्यावरा। ब्यावरा जिला राजगढ़ में 8 से 10 मई 2026 को राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता संपन्न हुई प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी के महासचिव सैंसुइ हितेंद्र सिंह डांडे ने बताया कि प्रतियोगिता का ऑर्गेनाइजेशन मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन एवं जिला पेंचक सिलाट संघ राजगढ ने किया पूरी प्रतियोगिता मध्य प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख सर एवं महासचिव अभय श्रीवास सर के मार्गदर्शन एवं देख रेख में सम्पन्न हुई 
ब्यावरा राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी जिला शिवपुरी के 7 पेंचक सिलाट खिलाड़ियों का चयन किया गया था प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला शिवपुरी की टीम कोच हितेंद्र सिंह डांडे एवं मेनेजर चन्द्रीप सिंह डांडे के साथ 7 मई को बस द्वारा शिवपुरी से ब्यावरा रवाना हुई थी , प्रतियोगिता में भाग लेकर 7 के सात खिला़ड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल,
1सिल्वर,2 ब्रांज मेंडल जीते कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ी के नाम रिधिमा डांडे ने डवल मेडल जीते टेंडिग में गोल्ड मेडल- टुंगल में ब्रांज मेंडल, खुशी कुशवाहा - टेंडिग में गोल्ड मेडल, तनुष्का कुशवाह- टेंडिग में गोल्ड मेडल, अमिदा प्रजापति - टेंडिग में गोल्ड मेडल,रुद्र प्रताप सिंह परमार - टेंडिग में गोल्ड मेडल,
रुद्र माहोर - टेंडिग में सिल्वर मेडल,आरव गोंड - टेंडिग में ब्रांज मेडल,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिवपुरी की टीम का उत्कर्ष प्रदर्शन कर मेडल जीते ने पर  जिला खेल अधिकारी DSO डॉ. के.के.खरे सर, हेप्पी डेज स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अंजू शर्मा मेडम, फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य विरेन्द्र बर्मा सर, एवं डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी के समस्त पदाधिकारी कुलदीप डांडे सर हेमंत गुर्जर दीपक श्रीवास वरुण झा ईशान सिंह समीर प्रजापति पारस शिवहरे एवं जिला पेंचक सिलाट संघ शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती रंजना देवी ने सभी खिलाड़ी एवं कोच मेनेजर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129