Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: वात्सल्य समूह की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन, निर्मल जैन 'पारस' अध्यक्ष मनोनीत

मंगलवार, 12 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जैसवाल जैन समाज की सेवा भावी संस्था वात्सल्य समूह की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को होटल लेमन ट्री पी.एस. रेसीडेन्सी में संपन्न हुई। संस्था वर्ष 2007 से अपने सेवा भावी उद्देश्यों के साथ सतत कार्यरत है।
बैठक में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री पवन जैन एवं संस्थापक सचिव श्री अजय जैन सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों ने आगामी सत्र हेतु नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया। उपस्थित सभी वात्सल्य साथियों ने सर्वसम्मति से ध्वनिमत से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया:
नवीन कार्यकारिणी
अध्यक्ष: श्री निर्मल जैन 'पारस'  
महासचिव: श्री मनीष कुमार जैन 'नरवर वाले'  
कोषाध्यक्ष: श्री सी.पी. जैन  
त्पश्चात समाज के वरिष्ठ जन श्री पवन जैन भाजपा, श्री अजय जैन APPS, श्री पवन जैन प्रधान अध्यक्ष चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, श्री नरेंद्र जैन अध्यक्ष जैन मिलन, श्री मुकेश जैन पत्रकार, श्री गोपेन्द्र जैन लॉयंस क्लब, श्री माणिक जैन उपाध्यक्ष भाजपा मंडल, श्री के.पी. जैन BRCC सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।
सभी पदाधिकारियों ने संस्था के सेवा भावी उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक में श्री पवन जैन पी.एस. रेसीडेंसी, श्री अजय जैन शिक्षक, डॉ. दिलीप जैन, श्री दिनेश जैन मुरैना, महेंद्र जैन भैय्यन, अवधेश जैन, गौरव जैन, संजीव जैन कैपिटल, निर्मल जैन देदखुर, शैलेश जैन टीटू, ऋषभ जैन, आशीष जैन, नरेन्द्र जैन फोटो, जगदीश जैन सिरसौद, दिनेश जैन पारस, अजित जैन शिक्षक, विवेक जैन पारस, विवेक जैन छोटू, संजय जैन, संजय जैन अकाझिरी, राजकुमार जैन LIC, पंकज जैन, राजेंद्र जैन छितरी सहित बड़ी संख्या में वात्सल्य समूह के सदस्य उपस्थित रहे।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129