Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: ओचक निरीक्षण में गहरी नींद में मिला स्टाफ, सबक सिखाने के लिए एसपी चोरी चुपके थाने का रजिस्टर उठा लाए, दोबारा पहुंचे थाने तो फिर क्या हुआ जानिए आगे

मंगलवार, 12 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
दतिया। थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी को जब थाने का स्टाफ गहरी नींद में मिला तो वे जान बूझकर थाने से एक आवश्यक रजिस्टर चोर की तरह लेकर निकल लिए लेकिन कुछ देर बाद फिर थाने पहुंचे और कुंभकर्णी निद्रा में लीन पुलिसकर्मियों को जगाया। फिर कहा कि थाने में चोरी की सूचना मिलने पर वे आए हैं, ये सुनते ही स्टाफ की सांस फूल गई और अलमारी खंगाली गई देखा तो आवश्यक रजिस्टर गायब थे, ये देखकर स्टाफ की फूंक सरक गई। तब एसपी ने स्टाफ की जमकर क्लास ली और ड्यूटी का मतलब समझाया। 
दरअसल दतिया SP श्री मयूर खंडेलवाल बिना किसी पूर्व सूचना के रात 11 बजे थाना गोराघाट जा पहुंचे। SP को औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। इसी दौरान SP खंडेलवाल थाने से महत्वपूर्ण रजिस्टर अपने साथ लेकर बाहर निकल गए। कुछ देर बाद SP ने दोबारा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी और स्टाफ को जगाया और कहा कि थाने में चोरी होने की सूचना मिली है, जाकर चेक करो क्या चोरी हुआ है। यह सुनते ही थाना स्टाफ घबराहट में रिकॉर्ड और सामान चेक करने लगा। 
जांच के दौरान पता चला कि थाने से महत्वपूर्ण रजिस्टर गायब हैं, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद SP मयूर खंडेलवाल ने स्वयं रजिस्टर वापस देते हुए थाना प्रभारी और स्टाफ को सख्त चेतावनी दी और भविष्य में ड्यूटी के दौरान लापरवाही दोबारा मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
SP मयूर खंडेलवाल की इस कार्यशैली को विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129