इस बड़ी बात का खुलासा आज बुधवार को तब हुआ जब कलेक्टर अर्पित वर्मा ने दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। इसी मौके पर जब मोटर रिपेयर करने वाले दे कलेक्टर ने पूछा कि आखिर मोटर बार बार खराब क्यों हो रही है। तब ठेकदार ने खुलासा किया कि साहब मोटर मैने ही ठीक की थी और 6 महीने की गारंटी दी थी कि मोटर खराब नहीं होंगी लेकिन अचानक मोटर खराब हुई और मेरे द्वारा उन्हें खोला गया तो मोटर के अंदर वायर, रोड मिली है जिससे साफ होता है कि मोटर से छेड़छाड़ की है तब खराब हुई है। ये सुनते ही कलेक्टर अर्पित और एसडीएम आनंद राजावत सहित सीएमओ इशांक धाकड़ अवाक रह गए। इसके बाद तत्काल दोनों स्थानों पर निजी हार्ड तैनात कर दिए गए है। साथ ही मोटर ठीक कर जल्द सप्लाई बहाल होने की उम्मीद बढ़ गई है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें