Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शहर में जल संकट के निदान के लिए ठोस कदम उठाना होंगे। सिर्फ नपा के टैंकर अलग अलग वार्ड में भेजने या फिर कंट्रोल रूम की स्थापना कर नम्बर जारी करने से काम नहीं चलेगा बल्कि कुछ कर्मचारियों को नगर भ्रमण करना पड़ेगा जिससे आंखों से देखा जाए कि जल संकट किन इलाकों में है, इधर CMO बोले, टीम के साथ खुद करेंगे मॉनिटरिंग, देखिए video

बुधवार, 6 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में जल संकट के निदान के लिए ठोस कदम उठाना होंगे। सिर्फ नपा के टैंकर अलग अलग वार्ड में भेजने या फिर कंट्रोल रूम की स्थापना कर नम्बर जारी करने से काम नहीं चलेगा बल्कि कुछ कर्मचारियों को नगर भ्रमण करना पड़ेगा जिससे आंखों से देखा जाए कि जल संकट किन इलाकों में है। आज बुधवार दोपहर जब धमाका न्यूज शिवपुरी की टीम मगर भ्रमण पर निकली तो फिजिकल रोड स्थित पीएचई की टंकी के पास लोग कई बर्तन लेकर पानी भरते नजर आए। इनमें वार्ड 28, 29, 30 के लोग शामिल थे। जिनका आरोप है कि उनका पार्षद पानी का इंतजाम नहीं करता।
           (देखिए सुनिए क्या बोली जनता)
 कहने का मतलब यही है कि जनता और पार्षद की अनबन भी कई बार जल संकट पैदा कर देती हैं इसलिए नपा को मैदानी कारवाई करनी चाहिए। साथ ही पार्षदों को भी नारेबाजी, प्रदर्शन करने के स्थान पर गर्मी में जन की जल सेवा करनी चाहिए।
CMO इशांक धाकड़ बोले, टीम के साथ खुद करेंगे मॉनिटरिंग
इस विषय को सीएमओ इशांक धाकड़ ने गम्भीरता से लेते हुए कहा कि वे अपनी टीम के साथ खुद भी पेयजल वितरण की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने नगर पालिका के टैंकर शहर के प्रत्येक वार्ड में भेजने की शुरुआत की है। जल्द ही हम जल संकट का निराकरण करने में सफल होंगे। 













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129