शिवपुरी। जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने बुधवार को सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, साथ ही जल सप्लाई को लेकर सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सतनवाड़ा क्षेत्र स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्रीष्मकाल को देखते हुए उन्होंने शहर में नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान खराब मशीन और स्टार्टर की मरम्मत पूरी होने की जानकारी दी गई। साथ ही कलेक्टर ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एक मोटर स्टैंडबाय रखने के निर्देश भी दिए, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। कलेक्टर के साथ एसडीएम आनंद राजावत, सीएमओ इशांक धाकड़, इंजीनियर सचिन चौहान, पीआरओ प्रियंका शर्मा आदि मौजूद थे।
कलेक्टर साहब बातों में न आना जी
जनता ने कलेक्टर अर्पित वर्मा की जल संकट दूर करने के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा कि साहब नपा के स्थानीय अधिकारियों की बातों में नहीं आना, अगर यही अधिकारी चाहते तो भीषण गर्मी के पहले मोटर आदि का इंतजाम जुटा लेते लेकिन इनके इरादे कुछ और थे जो लगातार हंगामे और अब आपकी नजर आने के बाद शायद बदल जाएं।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें