शिवपुरी, 6 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने गत दिवस कुछ स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया था, कुछ में ताले मिले कुछ में शिक्षक नहीं थे तो कुछ स्कूल में बच्चे कम थे, उसी निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों पर अब कारवाई करते हुए उनकी वेतन वृद्धि रोक दी है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा जी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अपनी ड्यूटी के समय शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहे। कलेक्टर अर्पित वर्मा जब बीते रोज शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सिंहनिवास का आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे तब निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षक एवं शाला प्रभारी अरविन्द श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक कृष्णराम बंसल, प्राथमिक शिक्षक मालती कुशवाह एवं माध्यमिक शिक्षक कल्पना गुप्ता, सविता श्रीवास्तव, शासकीय माध्यमिक विद्यालय खौरघार के माध्यमिक शिक्षक रश्मि वर्मा, प्रभाकर शर्मा, लक्ष्मी माथुर एवं शिक्षक एवं शाला प्रभारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतुष्टिपूर्वक न होने पर संबंधितों के विरुद्ध एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की लघु शास्ति अधिरोपित की गई है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें