Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: साई बाबा मंदिर के पास अर्जुन लाल शिवहरे के मकान में चार दिनों से लगातार चोरी, तीसरे दिन लगवाए सीसीटीवी कैमरे तो चौथी रात केमरे में सिलेंडर ले जाते कैद हुआ चोर, देखिए video

बुधवार, 6 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना से चंद दूरी पर स्थित साई बाबा मंदिर के पास शिवहरे भवन अर्जुन लाल शिवहरे के मकान में चार दिनों से लगातार चोरों द्वारा चोरी की जा रही है। परिवार वालों को जब चोरी का पता चला तब उन्होंने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए और सफलता मिली। कैमरे में चोर छत के रास्ते से चोरी करता हुआ कैमरे में कल रात को कैद हो गया है। वह तेल की कट्टी, सिलेंडर आदि चुराकर ले गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है, अब सवाल यह है कि पुलिस इन चोरों को कैसे पकड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही इलाके में लगातार 4 दिन बिना खौफ खाए आने वाला चोर कहीं कोई बड़ी वारदात न कर दे इसलिए पुलिस को ये घटना वजनदारी से लेना चाहिए। 












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129