शिवपुरी। अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से 'जनगणना जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारत सरकार के निर्देशानुसार 'जनगणना 2027' के पहले चरण के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रदेश भर में मकानों की गणना का कार्य जारी है, जिसकी सफलता के लिए 'जनगणना जागरूकता रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को "हमारी जनगणना, हमारा विकास" के उद्देश्य से जागरूक करेगा ताकि जब प्रगणक घर-घर पहुँचें, तो नागरिक उन्हें मकान की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और परिवार से जुड़ी सटीक जानकारी निडर होकर दे सकें।
अपर कलेक्टर ने प्रगणकों के कार्य में सहयोग की अपील करते हुए इस अभियान को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। अतः सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीय अभियान में सहयोग करें और किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क करें।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें